Doctor Verified

मेनोपॉज के दौरान नींद नहीं आने पर क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

How to Manage Insomnia During Menopause in Hindi: मेनोपॉज के दौरान शरीर में कई तरीके के बदलाव होते हैं। इस स्थिति में शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन प्रभावित होते हैं, जिससे हॉट फ्लैशेज होने के साथ-साथ ठीक तरह से नींद नहीं आती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान नींद नहीं आने पर क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

How to Manage Insomnia During Menopause in Hindi: मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरीके के बदलाव देखे जाते हैं। मेनोपॉज आमतौर पर वह स्थिति है, जब महिलाओं के पीरियड्स पूरी तरीके से समाप्त या प्राकृतिक रूप से बंद हो जाते हैं। आमतौर पर ऐसा 50 और 55 साल की उम्र की महिलाओं में होता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन्स कम होने लगते हैं, जिसके चलते उनका मूड बदलने, हॉट फ्लैशेज के साथ ही साथ कुछ मामलों में पीरियड्स में भी असमानता देखी जाती है।

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई बार ठीक से नींद भी नहीं आती है। नींद नहीं आने पर आप इसे कई तरीकों से मैनेज कर सकते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि मेनोपॉज के दौरान नींद नहीं आने पर क्या करना चाहिए। (Best Treatment For Insomnia During Menopause in Hindi) - 

मेनोपॉज के दौरान नींद नहीं आने पर क्या करना चाहिए?

  1. वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के मुताबिक मेनोपॉज कै दौरान अगर आपको ठीक से नींद नहीं आ रही है तो ऐसे में अपनी आदतों और लाइफस्टाइल को मैनेज करें।
  2. इसके लिए आपको एक अच्छी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको फल, सब्जियों और साबुत अनाज आदि खाना चाहिए।
  3. मेनोपॉज के दौरान अच्छी नींद लेने के लिए आपको स्ट्रेस को कम करने के साथ ही एंग्जाइटी पर ध्यान देने की जरूरत है।
  4. मेनोपॉज के दौरान नींद को सुधारने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही योग और प्राणायाम करने की जरूरत है।
  5. इसके लिए आपको रात में सोने से पहले आपको ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। इससे बीच में नींद टूट सकती है।
  6. इसके लिए आपको अपने स्क्रीन टाइम को कम करने की जरूरत है। ज्यादा मोबाइल का इस्तेमालकरने से बचें।
  7. ऐसे में आपको कैफीन और शराब के सेवन से परहेज करने की जरूरत है।

मेनोपॉज के दौरान नींद क्यों प्रभावित होती है? 

मेनोपॉज के दौरान शरीर में कई तरीके के बदलाव होते हैं। इस स्थिति में शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन प्रभावित होते हैं, जिससे हॉट फ्लैशेज होने के साथ-साथ ठीक तरह से नींद नहीं आती है। मेनोपॉज में एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने लगते हैं, जिसकी वजह से शरीर में तापमान घटने-बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से आपकी नींद पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में महिलाओं को ठीक तरह से नींद नहीं आती है। 

menopausesleep-inside

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के तरीके

  1. मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।
  2. इसके लिए आपको दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  3. इसके लिए आपको धूम्रपान करने के साथ-साथ शराब पीने से भी परहेज करने की जरूरत है।
  4. मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए आपको खूद को हाइड्रेट रखने की जरूरत है।
  5. ऐसे में ज्यादा तनाव लेने और एंग्जाइटी से बचें। 

Read Next

मायोफेशियल पेन सिंड्रोम: मांसपेशियों में दर्द का कारण बन सकती है ये समस्या, जानें कारण और लक्षण

Disclaimer