आज के समय में लोगों की शारीरिक गतिविधियों में कमी आई है, इसकी वजह से उनको हाथ-पैरों में दर्द आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। इस तरह कुछ लोगों की मांसपेशियों में दर्द बना रहता है। ऐसी ही एक स्थिति है मायोफेशियल पेन सिंड्रोम (Myofascial Pain Syndrome), यह लंबे समय तक होने वाली परेशानी होती है। इसमें मांसपेशियों और उनसे जुड़ी टिश्यू में दर्द और जकड़न हो सकती है। मांसपेशियों में दर्द की वजह से लोगों को रोजाना काम करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस लेख में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की पेन एंड पैलियेटिव केयर कंसल्टेंट डॉ. सोनल गोयल (Dr. Sonal Goyal, Consultant, Pain and Palliative care, Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) से जानते हैं मायोफेशियल पेन सिंड्रोम के क्या कारण हो सकते हैं।
मायोफेशियल पेन सिंड्रोम क्या है? - What is Myofascial Pain Syndrome In Hindi
मायोफेशियल पेन सिंड्रोम एक लंबे समय तक चलने वाला मस्कुलर डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर के एक विशेष भाग की मांसपेशियों में दर्द और संवेदनशीलता बनी रहती है। इसमें मांसपेशियों के अंदर "ट्रिगर पॉइंट्स" बन जाते हैं, जो कि छोटे-छोटे गांठ जैसे होते हैं और ये दर्द पैदा करते हैं। यह दर्द सिर्फ उस जगह तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आस-पास के हिस्सों में भीप प्रभावित कर सकता है।
मायोफेशियल पेन सिंड्रोम के कारण - Causes of Myofascial Pain Syndrome in Hindi
मांसपेशियों का अत्यधिक उपयोग
जब आप किसी एक जैसी गतिविधि में लंबे समय तक बने रहते हैं, तो ऐसे में शरीर के किसी खास हिस्से की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इन मांसपेशियों को ओवर यूज की वजह से यह ट्रिगर प्वाइंट्स बन सकते हैं।
शारीरिक चोट
किसी जगह से गिरने, झटका लगाने या किसी दुर्घटना की वजह से मांसपेशियों में सूजन और ट्रिगर पॉइंट्स बनने की संभावना बढ़ जाती है। यह भी मांसपेशियों को प्रभावित कर सकती है।
तनाव और मानसिक दबाव
किसी विषय पर तनाव और मानसिक दबाव की वजह से शरीर की मांसपेशियां प्रभावित हो सकती है। यह भी मायोफेशियल दर्द होने का एक एक बड़ा कारण बन सकता है।
गलत पोश्चर में बैठना
यदि आप लंबे समय तक गलत पोश्चर में बैठते हैं और इस तरह की आदत रोजाना बार-बार करते हैं तो ऐसे में आपके शरीर की कुछ मांसपेशियों को दबाव बड़ सकता है और यह मांसपेशियों में दर्द की वजह बन सकता है।
पोषण की कमी
शरीर की मांसपेशियों के निर्माण के लिए आपको प्रोटीन की आवश्यकता होती है। जब किसी व्यक्ति को प्रोटीन, विटामिन डी, बी 12 और मैग्नीशियम आदि कमी होती है तो ऐसे में मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और यह संवेदनशीलता का कारण बन सकती हैं।
मायोफेशियल पेन सिंड्रोम के लक्षण - Symptoms of Myofascial Pain Syndrome in Hindi
- यह दर्द मांसपेशियों में निरंतर बना रह सकता है।
- दर्द की वजह से व्यक्ति की नींद प्रभावित हो सकती है।
- कुछ लोगों को नींद की कमी के चलते थकान और कमजोरी बन रह सकती है।
- दर्द अधिक होने की वजह से व्यक्ति अन्य काम पर फोकस नहीं कर पाता है।
- इस समस्या में व्यक्ति को चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : क्या आपको भी रहता है मसल्स में दर्द? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम
Myofascial Pain Syndrome in Hindi: मायोफेशियल पेन सिंड्रोम एक गंभीर लेकिन मैनेज करने वाली स्थिति है। समय पर इसके कारणों और लक्षणों को समझकर आप उन्हें आसानी से दूर कर सकते हैं। इस दर्द में आप फिजियोथेरेपी, व्यायाम, स्ट्रेस मैनेजमेंट और हेल्दी जीवनशैली को अपनाकर समस्या को दूर कर देती है।