प्रेग्नेंसी के लिए कंसीव करने के बाद महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कई तरह के बदलाव करने होते हैं। दरअसल, पहले बारह सप्ताह में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इन बदलावों के प्रभावों को कम करने और भ्रूण के विकास में मदद करने के लिए महिलाओ को डाइट में कई चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान महिलाओं को खून की कमी (anemia during pregnancy) होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में महिलाएं फलों का सेवन कर इसके जोखिम कम कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और अन्य विटामिन और मिनरल्स होते हैं। लेकिन, इस दौरान सेब या अन्य फल खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धोना चाहिए। इसके अलावा, सेब को खाते समय उसके बीजों को हटाना बेहद जरूरी होता है। इस लेख में आगे एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेब खाने के क्या फायदे (Benefits Of Eating Apple During First Trimester) होते हैं?
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेब खाने के क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Eating Apples During First Trimester In Hindi
पोषक तत्वों की पूर्ति करना
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप सेब को डाइट में शामिल कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इस दौरान विटामिन सी महिलाओं के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही, पहली तिमाही में होने वाली आयरन की कमी के लिए सेब व अन्य फूल दूर करने में सहायक होते हैं।
मॉर्निंग सिकनेस को करें दूर
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान मतली और उल्टी (Morning Sickness) एक सामान्य समस्या है। सेब का स्वाद मतली को कम करने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर महिलाओं को ऊर्जा प्रदान करती है और उनके पेट को आराम पहुंचाती है।
बच्चे के विकास में सहायक
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में मां के गर्भ में पल रहे बच्चे का निरंतर विकास हो रहा होता है। ऐसे में महिला व बच्चे को विटामिन ए और फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है, जो सेब से पूरी की जा सकती हैं। फोलिक एसिड प्रेग्नेंसी (Folic Acid During Pregnancy) के शुरुआती चरण में भ्रूण की न्यूरल ट्यूब को ठीक से विकसित होने में मदद करता है, जिससे शिशु को जन्म से होने वाले दोषों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, सेब में मौजूद पोटैशियम भ्रूण की मांसपेशियां और हड्डियों के निर्माण में मदद करता है।
पाचन तंत्र में सुधार करें
गर्भावस्था की पहली तिमाही में होने वाली पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज होना आम बात (constipation during pregnancy) है। सेब में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो महिलाओं के आंतों को स्वस्थ रखता है और पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है। ऐसे में आप नियमित रूप से सेब का सेवन कर सकती हैं।
कोशिकाओं के लिए आवश्यक
प्रेग्नेंसी के दौरान ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचने के लिए आप सेब का सेवन कर सकती हैं। इसमें अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेट्स होते हैं, जो कोशिकाओं को डैमेज करने वाले फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं। फ्री रेडिकल्स प्रेग्नेंसी के दौरान महिला और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी पूरा करने के लिए क्या करें?
Apple Benefits For Pregnancy: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान सेब का सेवन मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। यह न केवल पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पाचन सुधारने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को नियमित रूप से सेब का सेवन करना चाहिए। अगर, कोई समस्या नियमित रूप से महसूस हो रही है तो ऐसे में महिला को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version