
Is It Necessary To Gain Weight During First Trimester In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ना सामान्य है। महिला के बढ़ते वजन से यह अंदाजा लगाया जाता है कि उनके गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ है। हालांकि, यह बहुत जरूरी है कि महिला का वजन सामान्य गति से बढ़े। अगर महिला का अतिरिक्त वजन बढ़ता है, तो ऐसे में महिला के लिए डिलीवरी के दौरान कई चैलेंजेस खड़े हो सकते हैं। वहीं, अगर बच्चे का वजन ज्यादा बढ़ गया है, तो यह उसके लिए सही नहीं होता है। इसलिए, महिला को अपने बढ़ते वजन पर ध्यान रखना चाहिए। जरूरी हो, तो इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बहरहाल, पहली बार प्रेग्नेंट होने वाली महिलाएं अक्सर अपने शरीर में हो रहे बदलावों को लेकर कॉन्शस रहती हैं। वे जानना चाहती हैं कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में वजन बढ़ना जरूरी है या नहीं? यह जानने के लिए हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। जानने के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़ें।
क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गर्भवती महिला का वजन बढ़ना जरूरी है?- Is It Necessary To Gain Weight During First Trimester In Hindi
प्रेग्नेंसी में हर महिला का वजन बढ़ता है। विशेषकर, दूसरी और तीसरी तिमाही में बढ़ता वजन नोटिस किया जा सकता है। वहीं, पहली तिमाही में बहुत कम वजन बढ़ता है। डॉक्टर की मानें, तो यह कोई हैरानी की बात नहीं है। इस समय गर्भ में पल रहा भ्रूण इतना छोटा होता है कि वह नोटिस हीं किया जा सकता है। जैसे-जैसे भ्रूण का विकास होता है, महिला का वजन भी बढ़ता जाता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गर्भवती महिला का वजन बढ़ना जरूरी है? इस संबंध में डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में वजन बढ़ना जरूरी नहीं है। आमतौर पर प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिला का सिर्फ 0.5 से लेकर 1.8 किलोग्राम तक ही बढ़ता है। वहीं, प्रेग्नेंसी की शुरुआती महीनों में महिला को अतिरिक्त कैलोरी की भी आवश्यकता नहीं है।" डॉक्टर आगे कहते हैं, "प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में वजन बढ़ना कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करता है। जैसे महिला का प्री-प्रेग्नेंसी में कितना बॉडी मास इंडेक्स था। इसी के आधार पर प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में उनका वेट गेन होता है। इसी तरह, क्या प्रेग्नेंट महिला के अगर पहले से कई बच्चे हैं, तो यह भी गर्भावस्था की पहली तिमाही में वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार कारक हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने से जुड़ी बातों पर भरोसा करने से पहले जान लें ये 6 फैक्ट्स
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हेल्दी वेट गेन कैसे करें
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं को अन्य तिमाहियों की तुलना में अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें बार-बार उल्टी होती है और मूड स्विंग का भी सामना करना पड़ता है। इससे उनकी डाइट और वेट भी इफेक्ट होता है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हेल्दी वेट गेन करने के लिए यहां बताए गए टिप्स अपनाएं-
- हमेशा हेल्दी डाइट पर फॉलो करें। अगर आपने हाल ही में कंसीव किया है, तो काफी ज्यादा हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। इस दौरन कई महिलाएं डाइट से समझौता कर बैठती हैं। आप ऐसा न करें। अच्छी डाइट फॉलो करें। इसमें मौसमी सब्जियां और फल जरूर हों।
- अपनी डाइट में हेल्दी फैट जरूर शामिल करें। इसमें नट्स, फैटी फिश, एवोकाडो और ऑलिव ऑयल जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। ध्यान रखें कि पहली तिमाही हो या दूसरी-तीसरी। हर समय महिला को हेल्दी वेट गेन पर ही फोकस करना चाहिए। यह बच्चे की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है।
- अपने डाइट में फाइबर को भी जरूर शामिल करें। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती है। वहीं, अगर आप फाइबर युक्त चीजों का सेवन अधिक करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या कम होती है और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं में भी सुधार होता है। इसमें व्होल ग्रेन सीरियल, ब्राउन राइस, सब्जियां और फल आते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version