Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज (गर्भपात) का खतरा बढ़ता है? समझें डॉक्टर से

Can Having Sex During Early Pregnancy Cause Miscarriage In Hindi: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज का रिस्क नहीं बढ़ता है। लेकिन, इस दौरान एक्सपर्ट सेक्स प्रक्रिया से दूर रहने की सलाह देते हैं। लेख में जानें इसका कारण-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज (गर्भपात) का खतरा बढ़ता है? समझें डॉक्टर से


Can Sex During First Trimester Cause Miscarriage In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाएं सेक्स करने से बचती हैं। ऐसा इसलिए, माना जाता है कि सेक्स करने से गर्भ में पल रहे भ्रूण को चोट लग सकती है। लेकिन, एक्सपर्ट्स की मानें प्रेग्नेंसी के समय सेक्स करने में कोई बुराई नहीं है। हालांकि, यह ध्यान रखने की जरूरत है कि इसमें महिला का कंसेंट है और उसे किसी तरह की बीमारी नहीं है। अगर गर्भावस्था के दौरान महिला शारीरिक संबंध बनाने में सहज न हो, तो इस तरह की एक्टिविटी से बचना चाहिए। बहरहाल, सेक्स से जुड़ा मुख्य सवाल अक्सर महिलाओं के जहन में यह उठता है कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज का जोखिम बढ़ता है? आइए, इस बारे मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से।

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज का खतरा बढ़ता है?- Can Sex During First Trimester Cause Miscarriage In Hindi

can-sex-during-first-trimester-cause-miscarriage-01

विशेषज्ञों की मानें, तो गर्भावस्था की पहली तिमाही महिला को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज का जोखिम बढ़ जाता है। आपको बता दें कि ज्यादातर मिसकैरेज होने का मुख्य कारण होता है कि भ्रूण का सही तरह से विकास न करना, जैसा उसे करना चाहिए। इसके अलावा, महिला का स्वास्थ्य, गर्भ में पल रहे शिशु की हेल्थ भी मिसकैरेज में अहम भूमिका निभाती है। आपको बता दें कि गर्भ में शिशु एमनियोटिक फ्लूइड में रहता है, जो कि उसे पूरी तरह प्रोटेक्ट करता है। ऐसे में यह कहना सही नहीं होगा कि पहली तिमाही में सेक्स करने से मिसकैरेज का जोखिम बढ़ जाता है। लेकिन, विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि पहली तिमाही में महिलाओं को सेक्स नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दौरन महिला के शरीर में कई तरह बदलाव होते हैं। ऐसे में उन्हें मॉर्निंग सिकनेस, उल्टी, चक्कर आना और मतली जैसी समस्याएं होती रहती हैं। इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। इस तरह की कंडीशन में महिलाओं के लिए सेक्स करना मुश्किल और कष्ट भरा हो सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक लेख से भी यह स्पष्ट होता है कि सेक्स करने से मिसकैरेज होने के अब तक कोई एविडेंस नहीं मिले हैं। इसलिए, यह माना जा सकता है कि सेक्स से मिसकैरेज नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गर्भपात का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी में कब सेक्स करना जोखिम भरा हो सकता है

can-sex-during-first-trimester-cause-miscarriage-02

प्रेग्नेंसी में सेक्स करना है या नहीं, यह पूरी तरह महिला के स्वास्थ्य और उनके कंसेंट पर निर्भर करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्रेग्नेंसी में किन स्थितियों में महिलाओं को सेक्स करने से बचना चाहिए-

  • अगर किसी महिला का पहले भी मिसकैरेज हो चुका है, तो उन्हें प्रेग्नेंसी में सेक्स करने से बचना चाहिए
  • अगर डॉक्टर आपको बेड रेस्ट करने की सलाह दे और प्रीमेच्योर डिलीवरी के रिस्क के बारे में बताएं। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप सेक्सुअल प्रक्रिया से दूर रहें। 
  • अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको ब्लीडिंग हो रही है, तो अच्छा होगा कि आप शारीरिक संबंध बनाने से बचें। यही नहीं, अगर आपको क्रैम्पिंग हो रही है, डिस्चार्ज बढ़ गया है, तो भी सेक्स करना सुरक्षित नहीं होगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं को पोस्टपार्टम पीरियड से जुड़े इन 8 सच के बारे में जरूर होना चाहिए पता, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer