What Is The Common Cause Of Miscarriage In First Trimester In Hindi: प्रेग्नेंसी एक ऐसा सफर है, जो कष्टकारी होने के बावजूद महिलाओं को सुखद अहसास कराता है। दरअसल, यह सफर मुश्किल होने के बावजूद महिला को मां होने की खुशी देता है। कंसीव करने के बाद से ही महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी कॉन्शस हो जाती है। कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही सबसे ज्यादा रिस्की होती है। अगर महिला ने यह सफर पार कर लिया, तो आगे के छह माह आसानी से कट जाते हैं। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में न सिर्फ शारीरिक और मानसिक समस्यांए ज्यादा होती हैं, बल्कि मिसकैरेज होने का खतरा भी अधिक होता है। जी, हां! ऐसा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? यानी पहली तिमाही में गर्भपात का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
पहली तिमाही में गर्भपात होने का कारण- Reasons For Miscarriage In First Trimester In Hindi
वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "ज्यादातर मिसकैरेज पहली तिमाही में ही होते हैं। पहली तिमाही का मतलब है 13 सप्ताह से पहले। हालांकि, यह समस्या कई महिलाओं में देखी जाती है। फिर भी इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। क्योंकि मिसकैरेज होने पर महिला को शारीरिक और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आाप यह जानें कि आखिर पहली तिमाही में मिसकैरेज होने के क्या कारण हैं? पहली तिमाही में ज्यादातर गर्भपात इसलिए होते हैं, क्योंकि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही तरह से नहीं हो पाता है। वास्तव में पहली तिमाही में आधे से लेकर दो तिहाई तक मिसकैरेज होने को दो स्थितियों से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि भ्रूण में एक्स्ट्रा या मिसिंग क्रोमोसोम है। क्रोमोसोम्स हर सेल का एक स्ट्रक्चर होता है, जिसमें जीन्स होते हैं। क्रोमोसोम ही यह तय करते हैं कि व्यक्ति दिखने में कैसा होगा और वह किस तरह से फंक्शन करेगा। जब एग्स और स्पर्म एक साथ मिलते हैं, तो प्रत्येक पेरेंट से दो सेट ऑफ क्रोमोसोम आपस में मिल जाते हैं। अगर किसी वजह से किसी भी एक सेट में अतिरिक्त क्रोमोसोम आ जाए या फिर एक क्रोमोसोम कम हो जाए, तो मिसकैरेज हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ब्लीडिंग हो सकती है मिसकैरेज का संकेत, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और खतरे
पहली तिमाही में मिसकैरेज के अन्य कारण- Other Causes For Miscarriage In First Trimester In Hindi
डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, कुछ मामलो में पहली तिमाही में मिसकैरेज के अन्य कारण भी शामिल हैं, जैसे-
- अनियंत्रित डायबिटीज
- संक्रमण
- हार्मोनल प्रॉब्लम
- यूट्रस या सर्विक्स से जुड़ी समस्या
- थायराइड
- मोटापा
इसे भी पढ़ें: क्यों महिलाओं को प्रेगनेंसी के चौथे महीने तक रहता है मिसकैरेज का खतरा
पहली तिमाही में मिसकैरेज के लक्षण- Symptoms Of Miscarriages During First Trimester In Hindi
डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, 13 सप्ताह से पहले यानी पहली तिमाही में अगर मिसकैरेज होता है, तो निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-
- योनि से रक्स्राव होना। कभी-कभी इसमें दर्द का अहसास हो सकता है। कई महिलाओं को बिना दर्द के भी रक्स्राव हो सकता है, जो कि मिसकैरेज होने की ओर इशारा करता है।
- पेल्विक एरिया और पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना।
- योनि से फ्लूइड या टिश्यू का स्राव होना।
- महिला की हार्टबीट बहुत तेज हो जाना।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version