Expert

यीस्ट इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Foods To Eat Or Avoid In Yeast Infection: यीस्ट इंफेक्शन हो जाने पर कई फूड्स को नहीं खाने की सलाह दी जाती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
यीस्ट इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें


Foods To Eat Or Avoid In Yeast Infection: महिलाओं की योनि में संक्रमण हो जाने को यीस्ट इंफेक्शन कहते है। ये इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है साफ-सफाई न ध्यान न रखना, कम सोना, कमजोर इम्यूनिटी और कई बार डायबिटीज के कारण भी ये इंफेक्शन हो जाता है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर इसमें खुजली, जलन और कई बार दर्द भी हो सकता है। बहुत सी महिलाएं इसको बताने से हिचकती है। जिससे कई बार ये समस्या काफी बढ़ भी जाती है। इसमें डॉक्टरी सलाह से दवाई के साथ खानपान का विशेष ध्यान रखकर भी इसे दूर किया जा सकता है। कई फूड्स को खाने से यीस्ट इंफेक्शन में आराम आता है और जल्दी ठीक होने में भी मदद मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यीस्ट इंफेक्शन होने पर किन फूड्स से दूरी बनानी चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।

यीस्ट इंफेक्शन होने पर खाएं ये फूड्स

लहसुन

लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर की कई समस्याओं को दूर करते है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर लहसुन को खाने में डालकर खाया जा सकता है। इसमें  कैल्शियम,आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता है। 

garlic

हल्दी

गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर डाइट में हल्दी को अवश्य शामिल करें। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व इंफेक्शन को दूर करता है। इसका सेवन करने के लिए खाने में हल्दी को शामिल करें। इसमें सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि भी पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- इन 5 फूलों की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एसिडिक कंपाउंड इंफेक्शन को कम करता है और शरीर को हेल्दी रखता है। इसका सेवन करने के लिए इसे पानी में मिलाकर पीया जा सकता है और नहाने के पानी में डालकर भी नहाएं। ऐसा करने यीस्ट इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलेगी।

यीस्ट इंफेक्शन होने पर क्या न खाएं

अधिक फलों का सेवन

यीस्ट इंफेक्शन होने पर अधिक फलों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि कई फलों में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो यीस्ट इंफेक्शन को बढ़ाने के साथ खुजली की समस्या को भी बढ़ा सकती है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही फलों का सेवन करें।

डेयरी उत्पाद

जी हां, यीस्ट इंफेक्शन होने पर डेयरी उत्पाद के सेवन से भी बचना चाहिए। डेयरी उत्पाद संक्रमण को बढ़ाने के साथ खुजली को भी बढ़ा सकते है। इस समस्या से बचने के लिए डेयरी उत्पादों का प्रयोग न करें।

यीस्ट इंफेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं इस बारे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन चीजों का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में कैसे मददगार है ऑयल मसाज? जानें मसाज करने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version