Flowers You Can Make Into Teas: चाय शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। कई लोग गर्मी में चाय पत्ती और दूध से बनी चाय पीने से बचते है। ये चाय शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ कई बार पेट में गैस भी बनाती है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए फूलों की चाय बनाकर पी जा सकती है। ये चाय पीने से वजन कम होगा, शरीर डिटॉक्स होगा और स्किन भी ग्लोइंग बनेगी। फूलों से बनी ये सभी चाय शरीर को एनर्जी देने के साथ मूड को भी फ्रेश करती है। ये चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ गैस, अपच और बदहजमी की समस्या भी आसानी से दूर होगी। ये सभी चाय को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं किन फूलों की चाय बनाई जा सकती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
गुड़हल के फूलों की चाय
गुड़हल के फूलों की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ वजन भी तेजी से कम होता है। गुड़हल की चाय स्ट्रेस और थकान को दूर करने के साथ मूड को भी फ्रेश करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप चाय बनाने के लिए 1/2 कप पानी रखें। अब इस पानी में 2 गुड़हल के फूलों को धो कर डाल दें। जब चाय अच्छे से उबल जाएं, तो छानकर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
गुलाब की चाय
गुलाब की चाय गुणों से भरपूर होती है। गुलाब की चाय पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ये चाय शरीर को ठंडा रखती है। इस चाय को बनाने के लिए 5 से 6 गुलाब की पंखुडियों को 1 कप पानी में उबालें। अब इस पानी को छानकर इसमें शहद मिलाकर पिएं। ये चाय एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है।
चमेली के फूलों की चाय
चमेली के फूलों की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चमेली के फूलों की चाय खूशबू से भरी होती है। ऐसे में ये चाय तनाव को कम करके मूड को अच्छा बनाने में मदद करती है। चमेली के फूलों की चाय पीने से वजन कम होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। चमेली की चाय पीते समय इसके साथ स्नैक्स आदि का सेवन अवश्य करें। चमेली की चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी को उबालें। इसमें चमेली के फूलों का पाउडर या फूलों को डालकर कुछ देर के लिए उबलने दें। छानकर इस चाय को पिएं।
इसे भी पढ़ें- इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स के साथ करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
सूरजमुखी फूल की चाय
सूरजमुखी फूल की चाय पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। इस चाय को पीने से वजन कम होने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी में 4 से 5 सूखे पत्ते सूरजमुखी के डालकर उबालें। उसके बाद इस चाय को छानकर पिएं। ये चाय सेहत की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती है।
लैवेंडर फ्लावर चाय
लैवेंडर फ्लावर चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये चाय पीने से तनाव कम होने के साथ मूड भी रिफ्रेश होता है। ये पर्पल चाय स्वादिष्ट होन के साथ कई समस्याओं को भी दूर करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी को उबालें इसमें 1 से 2 लैवेंडर के फूलों को मिलाकर उबालें। अब इस चाय को छानकर पिएं। इस चाय को पीने से पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।
इन फूलों की चाय बनाकर पी जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version