Best Drink To Start Your Day: सुबह की हेल्दी शुरुआत करने से शरीर फिट रहने के साथ मूड भी रिफ्रेश रहता है। कई लोग सुबह ही कुछ अनाप- शनाप खा लेते है या फिर उठने के बाद काफी देर तक भी भूखे रहते है। ऐसे करने से शरीर को नुकसान होने के साथ वजन भी बढ़ता है और शरीर में भी बीमारियां लगने लगती है। सुबह की हेल्दी शुरुआत करना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सुबह की शुरुआत करने के लिए एक्सपर्ट की बताई हुई ड्रिंक्स का सेवन करें। इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर डिटॉक्स होगा, वजन कम करने में मदद मिलेगी और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। इन ड्रिंक्स को पीने से कई बीमारियां भी आसानी से दूर होगी। इन ड्रिंक्स को घर पर बनाया जा सकता है। ये ड्रिंक्स शरीर को रिफ्रेश करने के साथ दिनभर के लिए शरीर को ऊर्जा भी देंगी। इन ड्रिंक्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की डाइटीशियन मानसी पेडेचिया से।
मेथी दाने की ड्रिंक
मेथी का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और वजन भी कम होता है। मेथी दाने की ड्रिंक बनाने के लिए रातभर के लिए इसे भिगो दें। अब इसको छानकर सुबह उठकर पिएं। ऐसा करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर से विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर होते है।
केसर का पानी
पोषक तत्वों से भरपूर केसर का पानी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है और स्किन की कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। केसर का पानी बनाने के लिए केसर को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इस पानी को पिएं। इस पानी में एंटी-इंफ्लेमटरी, फाइबर, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी आदि तत्व पाए जाते है।
काली किशमिश का पानी
काली किशमिश पोषक तत्वो से भरपूर होती है। इसका पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है और त्वचा भी हेल्दी रहती है। इस पानी को पीने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। ये पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इस पानी को पीने के बाद किशमिश को भी खाएं। इसमें फाइबर, आयरन, सोडियम और कैल्शियम आदि पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर पपीते से बना आइस क्यूब लगाने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें बनाने का तरीका
चिया सीड्स का पानी
चिया सीड्स शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती है। सुबह की शुरुआत इस पानी के साथ करने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इस ड्रिंक को पीने से शरीर की थकान दूर होने के साथ वजन भी कम होता है। चिया सीड्स में फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए आदि पाया जाता है।
भीगी खुबानी का पानी
पोषक तत्वों से भरपूर खुबानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ पेट आसानी से साफ भी होता है। इस पानी से दिन की शुरुआत करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वजन घटाने में मदद मिलती है।
दिन की शुरुआत इन ड्रिंक्स के साथ करने से कई तरह के फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर इन ड्रिंक्स का सेवन करें।
All Images Credit- Freepik