Doctor Verified

Healthy Drinks for Liver: लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, रहेंगे स्वस्थ

Drinks for Liver Health: लिवर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इनसे लिवर डिटॉक्स होगा। साथ ही, लिवर की हेल्थ में भी सुधार होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
Healthy Drinks for Liver: लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, रहेंगे स्वस्थ


Liver Health ke Liye Drinks: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर के कई कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। लिवर शरीर में रक्त को छानने का काम करता है। साथ ही, विषैले पदार्थों जैसे- शराब और नशीली दवाओं को तोड़ता है। इसके अलावा, लिवर, मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाता है। लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खान-पान और जीवनशैली को अपनाना बहुत जरूरी होता है। लिवर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप सुबह खाली पेट इन ड्रिंक्स (Drinks for Liver Health in Hindi) का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट क्या पीना चाहिए-

लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट क्या पीना चाहिए?- Liver Health ke Liye Drinks

1. नारियल पानी

लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह नारियल पानी का सेवन जरूर करें। नारियल पानी विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होते हैं। इसे पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, लिवर हेल्थ भी बेहतर बनी रहती है। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, तो भी आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों को भी आसानी से निकालने में सहायक होता है। आप रोज सुबह नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। 

lemon water

2. नींबू पानी 

नींबू पानी भी लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लिवर को साफ करने के लिए आप रोज सुबह नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू पानी लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। आपको बता दें कि नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी बनाए रखते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा काला नमक भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह खाएं ये 4 फूड्स, सेहत भी रहेगी बेहतर

3. हल्दी वाला पानी

लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह हल्दी वाला पानी पी सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिक होता है, जो लिवर की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। अगर आप रोज सुबह हल्दी वाला पानी पिएंगे, तो इससे लिवर भी डिटॉक्स होगा। आप रोजाना हल्दी वाल पानी पी सकते हैं। इससे लिवर हेल्थ में भी सुधार होगा। 

4. ग्रीन टी

लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं। ग्रीन टी पीने से लिवर की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है। यह फैट को भी कम करने में मदद करता है। रोज सुबह ग्रीन टी पीने से लिवर हेल्थ में सुधार हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 नेचुरल उपाय, कमजोरी भी होगी दूर

5. ग्रीन स्मूदी

ग्रीन स्मूदी यानी सब्जियों से बनी स्मूदी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट ग्रीन स्मूदी पी सकते हैं। इसके लिए आप पालक या केल की स्मूदी पी सकते हैं। इससे लिवर को डिटॉक्स होने में मदद मिलेगी। ग्रीन स्मूदी पीने से लिवर हेल्थ भी बेहतर होती है। 

Read Next

क्या अमरूद खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer