Liver Function Improve in Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। लिवर, भोजन को पचाने में मदद करता है। यह ऊर्जा को स्टोर करता है, हार्मोन का निर्माण करता है और प्रोटीन का अवशोषण करता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए आपके लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब लिवर से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, तो आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जब लिवर सही से काम करता है, तो आप अच्छा महसूस करते हैं। तो आइए, जानते हैं लिवर की कार्यक्षमता को कैसे बढ़ाएं-
लिवर के फंक्शन को कैसे इंप्रूव करें?
1. वजन कंट्रोल रखें
लिवर को हेल्दी रखने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। जब आपका वजन नियंत्रण में रहता है, तो लिवर से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। अधिक वजन फैटी लिवर रोग का कारण बन सकता है। साथ ही, इससे लिवर की कार्यक्षमता भी कम हो जाती है। अगर वजन कंट्रोल में रहेगा, तो लिवर का फंक्शन भी बेहतर रहेगा।
2. बैलेंस डाइट लें
लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आपको बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स शामिल करें। लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें।
3. रेगुलर एक्सरसाइज करें
रेगुलर एक्सरसाइज करने से भी लिवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो फैटी लिवर की दिक्कत दूर होगी। साथ ही, लिवर हमेशा हेल्दी बना रहेगी। एक्सरसाइज या योगाभ्यास करने से लिवर में जमा टॉक्सिन्स भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर के लिए क्यों जरूरी है हेल्दी लिवर? डॉक्टर से जानें लिवर को हेल्दी बनाने के उपाय
4. शराब या सिगरेट छोड़ें
शराब या धूम्रपान लिवर की सेहत को बिगाड़ सकता है। लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए आप इन चीजों से परहेज करना चाहिए। आपको बता दें कि जो लोग शराब या धूम्रपान का सेवन करते हैं, उनका लिवर जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
5. जंक फूड से परहेज करें
शराब की तरह जंक फूड भी आपके लिवर को डैमेज कर सकते हैं। लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए आपको पिज्जा, बर्गर आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, आपको कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक्स से भी परहेज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ये 5 खराब आदतें कर सकती हैं लिवर को बीमार, आज से ही बनाएं दूरी
6. पानी का सेवन करें
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और लिवर की कार्यक्षमता भी बढ़ती है।