Doctor Verified

रोज सुबह खाली पेट पिएं काली किशमिश का पानी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Black Raisins Water Benefits:सुबह उठते ही आप काली किशमिश का पानी पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। जानें, काली किशमिश का पानी पीने के फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट पिएं काली किशमिश का पानी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे


Black Raisins Water Benefits in Hindi: काली किशमिश के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। काली किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अधिकतर लोग काली किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करते ही हैं। कुछ लोग सुबह खाली पेट काली किशमिश (Black Raisins in Hindi) खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग स्नैक्स में खाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग काली किशमिश को भिगोकर खाते हैं और इसके पानी को फेंक देते हैं। जबकि आप काली किशमिश को खाने के साथ ही इसके पानी (Kali Kishmish ka Pani) को भी पी सकते हैं। आप काली किशमिश के पानी को सुबह खाली पेट पी सकते हैं, इससे आपको अधिक फायदा मिलेगा। रोजाना काली किशमिश का पानी पीने से स्वास्थ्य बेहतर बनता है और रोगों से बचाव होता है। तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा से जानते हैं काली किशमिश का पानी पीने से क्या होता है (kali kishmish ka pani peene ke fayde)? सुबह खाली पेट काली किशमिश का पानी पीने के फायदे क्या है? (Black Raisins Water Benefits on an Empty Stomach in Hindi)

काली किशमिश का पानी पीने के फायदे- Black Raisins Water Benefits in Hindi

एनीमिया दूर करे

काली किशमिश का पानी पीने से एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, काली किशमिश में आयरन की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाती है। जब हीमोग्लोबिन बढ़ता है, तो एनीमिया पूरी तरह से ठीक हो जाता है। एनीमिया होने पर आप रोजाना मुट्ठीभर काली किशमिश भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करे

हाई ब्लड प्रेशर आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। अगर आपका ब्लड प्रेशर भी हाई रहता है, तो आप काली किशमिश का पानी पी सकते हैं। काली किशमिश में पोटेशियम अधिक होता है। ऐसे में काली किशमिश का पानी पीने से शरीर को पोटेशियम मिलता है, जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। 

black raisins water benefits

पाचन को बेहतर बनाए

खराब खानपान की वजह से अकसर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं। अगर आपको भी गैस, कब्ज या अपच रहती है तो आप रोज सुबह खाली पेट काली किशमिश का पानी पी सकते हैं। काली किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है। साथ ही मल को नरम बनाता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। ऐसे में किशमिश का पानी पीने से कब्ज और गैस से पूरी तरह से छुटकारा मिल सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट काली किशमिश का पानी पी सकते हैं। काली किशमिश में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं। रोजाना काली किशमिश का पानी पीने से आपको सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार में भी आराम मिल सकता है। 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

काली किशमिश का पानी पीने से न सिर्फ सेहत को लाभ मिलता है, बल्कि यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना काली किशमिश का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, इससे त्वचा में निखार आता है। वहीं बालों को भी पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे बाल चमकदार और मुलायम बनते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं मुनक्का का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 8 जबरदस्त फायदे

काली किशमिश का पानी कैसे पीते हैं?

आप भी काली किशमिश के पानी के फायदों के बारे में जानकर इसे जरूर पीना चाहते होंगे। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर काली किशमिश का पानी कैसे पीते हैं? 

  • इसके लिए आप 8-10 काली किशमिश लें।
  • इन्हें रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब सुबह काली किशमिश खा लें और साथ में पानी भी पी लें।

Black Raisins Water Benefits in Hindi: रोजाना इस तरह से काली किशमिश का पानी पीने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। लेकिन काली किशमिश का पानी पीने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप पहले से ही मोटापे से परेशान हैं, तो इसे अधिक दिनों तक पीने से बचें। लेकिन जो लोग दुबले-पतले हैं, उनके लिए काली किशमिश का पानी पीना वरदान साबित हो सकता है। रोजाना काली किशमिश का पानी पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Read Next

काजू का फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version