Tips to Get Rid of Stomach Gas in Hindi: खराब खानपान और लाइफस्टाइल कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं। इनकी वजह से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम होता है। खासकर लोगों को गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करती है। कुछ लोगों को गैस कभी-कभार बनती है और आसानी से निकल जाती है। लेकिन कुछ लोगों को गंभीर गैस की समस्या रहती है, जो सालों-साल से चलती आ रही है।
खासकर पेट की गैस से छुटकारा पाना (Easy Way to Get Rid of Stomach Gas) काफी मुश्किल हो जाता है। पेट की गैस कई छोटी-बड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकती है। ऐसे में पेट की गैस का समय पर इलाज करना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो अधिकतर लोग पेट की गैस दूर करने के लिए गैस की दवा ले लेते हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीके से गैस निकालना चाहते हैं, तो कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
आप सोच रहे होंगे कि नैचुरल तरीके से पेट की गैस से छुटकारा कैसे पाएं? पेट की गैस को खत्म करने के लिए क्या करें? या फिर पेट की गैस से तुरंत राहत कैसे पाएं (Home Remedies to Get Rid of Stomach Gas in Hindi)? आइए, जानते हैं-
1. हल्के हाथों से मालिश करें
पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए आप मालिश कर सकते हैं। हल्के हाथों से पेट की मालिश करने से गैस को निकालने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप कोई ऑयल लें। इसे अपने हाथ पर रखें, फिर पेट पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। इससे आपकी पेट की मसल्स शांत होगी। पेट की गैस निकलेगी और दर्द में आराम मिलेगा।
2. हर्बल टी पिएं
हर्बल टी पेट की गैस से तुरंत राहत दिलाने में (Pet ki Gas Khatam Karne ke Upay) मदद कर सकता है। इसके लिए आप पुदीना, अदरक या कैमोमाइल टी पी सकते हैं। आप चाहें तो जीरा और सौंफ की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसके साथ ही गुनगुना पानी पीने से भी गैस से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- अंगूर कब खाना चाहिए और कब नहीं? जानें एक दिन में कितने अंगूर खा सकते हैं
3. सेब का सिरका लें
पेट की गैस से तुरंत राहत पाने के लिए आप सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, इससे पेट से गैस निकालने में मदद मिल सकती है।
इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालें। इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें। इससे आपको पेट की गैस से छुटकारा मिल सकता है।
4. एक्सरसाइज और योग करें
एक्सरसाइज न करना पेट की गैस का एक मुख्य कारण होता है। जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज या योग करते हैं, उन्हें गैस से परेशान नहीं होना पड़ता है। वहीं इनएक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले लोगों में गैस की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसलिए पेट की गैस से छुटकारा (Easy Ways to Get Rid of Stomach Gas) पाने के लिए आप रेगुलर एक्सरसाइज या योग जरूर करें।
इसके लिए आप लाइट एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप चाहें तो वॉकिंग, जॉगिंग, साइकिलिंग आदि भी कर सकते हैं। पेट की गैस खत्म करने के लिए खाना खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक जरूर करें।
5. धूम्रपान और एल्कोहल से दूरी बनाएं
खराब लाइफस्टाइल को पेट में बनने वाली गैस का मुख्य कारण माना जाता है। इसके लिए आपको धूम्रपान और एल्कोहल से पूरी तरह से दूरी बनाएं। साथ ही च्यूइंगम से परहेज करें, क्योंकि इससे पेट में अधिक गैस बन सकती है। इसके साथ ही जूस, पानी या अन्य लिक्विड पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने से बचें। गैर-कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करें। अच्छी लाइफस्टाइल अपनाकर आप पेट की गैस से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- माजूफल और फिटकरी लेने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
6. धीरे-धीरे खाना खाएं
खाना खाने की स्पीड भी पेट की गैस को प्रभावित कर सकती है। जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, उनमें गैस की दिक्कत अधिक देखने को मिलती है। इसलिए पेट की गैस को निकालने के लिए आपको धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाकर भोजन करना चाहिए।
जल्दी-जल्दी चबाने से गैस से संबंधित दिक्कत हो सकती है। पेट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खाना खाने में करीब 30 मिनट लगाना चाहिए। खाने खाते समय बात करने से बचना चाहिए, इससे आप हवा निगल सकते हैं।
आप भी पेट की गैस को खत्म करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और डाइट टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इससे आपकी पेट की गैस निकलेगी। साथ ही आगे से पेट में गैस बनेगी भी नहीं। इससे आपका पाचन तंत्र सही रहेगा और गैस, कब्ज और एसिडिटी से बचाव होगा।