Subah Khali Pet Kishmish ka Pani Peene ke Fayde: किशमिश एक ड्राई फ्रूट होता है, जिसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। किशमिश में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, आयरन, पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में किशमिश को जरूर शामिल करना चाहिए। किशमिश सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। वैसे तो हम सभी किशमिश को भिगोकर, हलवा, खीर या मिल्क शेक में मिलाकर खाते हैं। जब कोई किशमिश को भिगोकर खाता है, तो उसके पानी को फेंक देता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भीगे हुए किशमिश के साथ ही इसका पानी भी न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है। इसलिए आप चाहें तो किशमिश के साथ ही इसके पानी को भी पी सकते हैं। किशमिश का पानी रोजाना पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? या फिर किशमिश का पानी पीने के फायदे क्या है? भीगी हुई किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?- Raisin Water on Empty Stomach Benefits in Hindi
1. वजन बढ़ाने में फायदेमंद
अगर आपको दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो आपके लिए रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। किशमिश के पानी में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। किशमिश का पानी हेल्दी वेट गेन कर सकता है, इससे मांसपेशियों का विकास भी तेज होता है। लेकिन अगर आप वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश के पानी को रोजाना पीने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- किशमिश कितने प्रकार की होती हैं? जानें कौन-सी किशमिश खाना है अधिक फायदेमंद
2. खून की कमी दूर करे
अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है या आपको एनीमिया है, तो आप रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत होता है। ऐसे में अगर किशमिश का पानी पिया जाता है, तो इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी होता है। आयरन की कमी को दूर करके, लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करके और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर एनीमिया का इलाज किया जाता है।
3. त्वचा के लिए फायदेमंद
त्वचा में निखार लाने, त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त से मुक्त कणों को हटाने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं। इससे हृदय रोग, कैंसर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
4. कब्ज की समस्या दूर करे
आजकल कब्ज की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। अगर आपको भी कब्ज बनती है, तो आप रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश में फाइबर पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको कब्ज है त किशमिश का पानी जरूर पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी और कब्ज से भी बचाव होगा। सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के बाद आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए किशमिश है फायदेमंद, इन 5 तरीकों से करें सेवन
5. पोषक तत्वों की कमी दूर करे
किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश का पानी पीने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर हो सकती है।
किशमिश का पानी कैसे पीना चाहिए?- How do you drink raisin water in the morning
किशमिश का पानी कब पीना चाहिए? किशमिश का पानी सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जान चुके हैं। लेकिन किशमिश के पानी के सभी पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए आपको इसे सुबह खाली पेट लेना चाहिए। सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से आपका शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेगा और शरीर को लाभ पहुंचाएगा।
क्या मैं रोज किशमिश का पानी पी सकती हूं?- Can we drink raisin water daily
आप किशमिश के पानी को रोजाना पी सकते हैं। लेकिन अगर आपका वजन अधिक है, तो रोजाना किशमिश का पानी पीने से बचना चाहिए। जो लोग अंडरवेट हैं, वे रोजाना किशमिश का पानी पी सकते हैं। इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
Kishmish Water Benefits in Hindi: रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। किशमिश का पानी पीने से कब्ज, खून की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही वेट गेन में मदद करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।