कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी पीकर करते हैं। उन्हें इन पेय पदार्थों को पीने की ऐसी लत होती है कि चाय या कॉफी पिए बिना उनका दिमाग सही से काम नहीं करता है। वहीं, चाय पिए बिना कई लोगों का पेट साफ नहीं हो पाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है? जी हां, चाय और कॉफी दोनों में ही कैफीन की अच्छी मात्रा होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आप दिन की शुरुआत करने के लिए कुछ हेल्दी विकल्पों को ट्राई कर सकते हैं। यही वजह है कि आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक हेल्दी आयुर्वेदिक ड्रिंक के बारे में बताएंगे। इस ड्रिंक की रेसिपी को आयुर्वेद डॉक्टर बीएएमएस डॉ. ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में डॉ. ईशा ने आयुर्वेदिक ड्रिंक की रेसिपी के साथ इसके फायदे भी बताए हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
ड्रिंक को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री
- 1 ताजा आंवला
- 1 मुट्ठी करी पत्ता
- 1 मुट्ठी पुदीना की पत्तियां
- कुछ तुलसी के पत्ते
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 छोटा टुकड़ा हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
आयुर्वेदिक ड्रिंक बनाने की रेसिपी
इस बेहतरीन आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाने के लिए आपको कुछ बहुत ही आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है। इसमें सबसे पहले आपको ऊपर बताई सभी सामग्रियों को धोकर मिक्सर में डालना है। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीसने के बाद छान लें। अब इसमें गुनगुना पानी मिलाकर सुबह उठते ही खाली पेट पिएं। इससे स्किन को ढेरों फायदे हो सकते हैं।
आयुर्वेदिक ड्रिंक शरीर के लिए कैसे है फायदेमंद
आंवला खाने के फायदे
आंवला पाचन-तंत्र को सुधारने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करता है। इससे आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है। इससे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है। यह शरीर के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
करी पत्ते खाने के फायदे
करी पत्ते पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम पाचन-तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। करी पत्ता खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए फायदेमंद होता है करी पत्ते से बना साउथ इंडियन फेमस 'करुवेप्पिलई' सूप, जानें इसकी रेसिपी
पुदीने के पत्ते खाने के फायदे
पुदीने में पाए जाने वाले एंजाइम पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अर्क में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाते हैं। पुदीने के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।
तुलसी के पत्ते खाने के फायदे
तुलसी के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। ये पत्ते खांसी-जुकाम में आराम दिलाते हैं। इसके अलावा, इन पत्तों में एडेप्टोजेन पाया जाता है, जो तनाव को कम करता है। इन पत्तों से सांस की समस्याओं से बचा जा सकता है।
View this post on Instagram
अदरक और हल्दी के फायदे
सर्दियों में अदरक और हल्दी शरीर के लिए सुपर फूड से कम नहीं होते हैं। ये दोनों ही चीजें बॉडी को गर्म रखने में मदद करती हैं। इनमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
एलोवेरा जेल के फायदे
एलोवेरा जेल स्किन, हेयर और हेल्थ तीनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप ड्रिंक में एलोवेरा जेल को मिला रहे हैं, तो शरीर की छोटी-बड़ी ढेरों समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स से राहत पाने के लिए लगाएं चुकंदर और एलोवेरा जेल से बना अंडर आई क्रीम, जानें तरीका
अगर आप दिन की हेल्दी और आयुर्वेदिक शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो रोजाना सुबह उठते ही खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन जरूर करें। इससे शरीर की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। यह ड्रिंक चाय और कॉफी दोनों से बेहतर है। साथ ही, इसमें कैफीन बिलकुल भी नहीं है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version