Expert

रोज सुबह चाय के बजाय, इन ड्रिंक्स के साथ करें दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Alternatives for Morning Tea in Hindi: चाय की बजाय आप अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी ड्रिंक के साथ करें तो इससे सेहत को कई तरह से फायदे मिलेंगे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह चाय के बजाय, इन ड्रिंक्स के साथ करें दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Healthy Alternatives for Morning Tea in Hindi: 10 में से 8 भारतीय घरों में दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। सुबह आंख खुलते ही लोगों को चाय न मिले तो सुबह टॉयलेट जाने से लेकर मूड फ्रेश करने तक में परेशानी होती है। इतना ही नहीं कुछ घरों में तो सुबह का नाश्ता ही चाय और बिस्कुट होता है। चाय जैसी चीज आसानी से बन जाती है, लेकिन  यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत नुकसानदायक होती है। डाइटिशियन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा का कहना है कि खाली पेट चाय पीने से पेट में दर्द, कब्ज, खट्टी डकार, गले में जलन और गैस जैसे परेशानी हो सकती है। दरअसल, चाय में थियोफिलाइन मुंह के अंदर जाने वाला बैक्टीरिया के साथ कोलाइड करता है और मुंह के अंदर एसिड ज्यादा हो जाता है। जिसकी वजह से पेट संबंधी बीमारियां ज्यादा होती हैं। सुबह खाली पेट चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं, इसके बारे में तो आपने जान लिया है, लेकिन अब इसके बजाय किन चीजों का सेवन किया जा सकता है इसके बारे में जानना चाहेंगे, तो आइए इस लेख में आगे जानते हैं इसके बारे में।

रोजाना सुबह चाय नहीं इन ड्रिंक के साथ करें दिन की शुरुआत- Healthy Alternatives for Morning Tea in Hindi

मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट ने बताया है कि चाय और बिस्कुट के साथ दिन की शुरुआत करने से एसिडिटी हो सकती है। यह पोषण अवशोषण में बाधा डाल सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए दिन की शुरुआत खास तरह के हेल्दी ड्रिंक के साथ करनी चाहिए। अपने वीडियो में एक्सपर्ट ने हेल्दी ड्रिंक के ऑप्शन भी दिए हैं।

1. धनिया का पानी

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। धनिया पानी एसिडिटी या पेट की अम्लता को कम करने में मददगार होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। धनिया पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन घटाने में मदद कर सकता है। थायराइड का प्राकृतिक इलाज करने में भी धनिया पानी बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः योग और सलाद डाइट की मदद से एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

Winter Wellness: Harnessing the Health Benefits of Aloe Vera | OnlyMyHealth

2. एलोवेरा जूस

खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करने से कई बीमारियों से राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाला लैक्सेटिव पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। जिसकी वजह से पेट में दर्द, कब्ज और जी मिचलाना जैसी समस्या से राहत मिलती है। एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह एक गिलास पानी में 15 मिली एलोवेरा जूस मिलाकर पीने से स्किन और बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

3. हलीम के बीज वाला नारियल पानी

नारियल के पानी में 1/4 चम्मच हलीम के बीज (2 घंटे के लिए भिगोए हुए) डालकर सुबह पीने से महिलाओं को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हलीम के बीजों के सूजनरोधी गुण मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह पीसीओडी और पीएमएस की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।

4. दालचीनी के साथ नारियल पानी

रोजाना सुबह खाली पेट नारियल के पानी में एक चुटकी दालचीनी डालकर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। नारियल पानी के पोषक तत्व स्किन को अंदर से पोषण देकर ग्लोइंग बनाते हैं। इसके अलावा यह स्कैल्प को पोषण देकर बालों के झड़ने, टूटने और गिरने की समस्या से भी बचाव करते हैं।

डाइटिशियन की मानें तो रोजाना सुबह इन ड्रिंक्स का सेवन करके खुद को स्वस्थ बनाया जा सकता है। उम्मीद करते हैं और इन ड्रिंक्स को जरूर ट्राई करेंगे।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

क्या प्लांट बेस्ड मिल्क पीने से एलर्जी हो सकती है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer