OMH Self Tried : बच्चे की घमौरियां ठीक करने के लिए आशु ने किया दही का इस्तेमाल, आप भी जानें तरीका

घमौर‍ियों का इलाज दही के साथ कर सकते हैं। दही में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। स्‍क‍िन इन्‍फेक्‍शन का इलाज करने में दही का इस्‍तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
OMH Self Tried : बच्चे की घमौरियां ठीक करने के लिए आशु ने किया दही का इस्तेमाल, आप भी जानें तरीका


OMH Self Tried Remedy to Cure Child Heat Rash Personal Experience in Hindi: मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत एहसास होता है। प्रेग्नेंसी की परेशानियां, खानपान और मूड स्विंग को झेलने के बाद जब एक मासूम-सा बच्चा एक मां की गोद में आता है, तो वह एहसास ही अलग होता है। मुझको इस प्यार का एहसास जून 2023 में हुआ, जब मेरे बेटे का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद मैंने कई चीजों को छोड़ा, कई को अपनाया। बेटे के जन्म के बाद मुझको मेरी पारिवारिक जिम्मेदारियां समझ में आई। बेटे के जन्म के बाद मैं उसकी छोटी-छोटी बीमारियों और परेशानियों को लेकर तुरंत डॉक्टर के पास जाती थी। लेकिन, वक्त के साथ मुझको समझ आया है कि गंभीर बीमारियों में बच्चों को दवा देना सही है, लेकिन हर छोटी बात के लिए दवा का सेवन सही नहीं है। आप घर के ही काढ़े, जायफल, दालचीनी और  सरसों के तेल जैसी चीजों से बच्चों को कई परेशानियों से राहत दिला सकते हैं। इस साल की गर्मी मेरे बेटे की पहली गर्मी थी। गर्मी के मौसम में मेरे बेटे के  शरीर पर घमौरियां  हो गई थीं। घौमरियों की खुजली और जलन से मेरा बेटा बहुत ही ज्यादा परेशान हो गया था। बेटे की घमौरियों को ठीक करने के लिए मैंने कई तरह के लोशन, क्रीम, जेल और पाउडर का इस्तेमाल किया है। इतना कुछ ट्राई करने के बाद जब मेरे बेटे की घमौरियां ठीक नहीं हुई, तो मैंने मां के सुझाए तरीके से घमौरियों पर दही लगाया। सिर्फ 2 दिन के इस्तेमाल से ही मेरे बच्चे को घमौरियों की खुजली से राहत मिल गई। आज इस आर्टिकल में मैं आपको घमौरियों पर दही लगाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताने जा रही हूं।

घमौर‍ियों का देसी इलाज है दही- Home Remedies of Prickly Heat Treatment

घमौरियों का इलाज दही से किया जा सकता है यह नुस्खा मेरी दादी-नानी के जमाने का है। दरअसल, दही में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन इन्फेक्शन का इलाज करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं दही की तासीर ठंडी होती है, जो घमौरियों की खुजली और जलन को भी कम करने में मददगार साबित होती है। त्वचा पर दही लगाने से घमौरियों की जलन को शांत करने में मदद मिलती है। घमौरियों पर दही का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए मैंने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सीमा ओबेरॉय लाल से बात की।

इसे भी पढ़ेंः योग और सलाद डाइट की मदद से एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

prickly heat treatment with curd

घमौरी पर दही का इस्तेमाल कैसे करें?- How To Use Curd For Prickly Heat Treatment

घमौरियों से राहत पाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप इसमें कुछ चीजों को मिलाकर इसके पोषक तत्वों को भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं घमौरियों पर दही का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

- ताजा दही की एक कटोरी निकालकर उसे अच्छे से मैश कर लें। 

- इस दही को शरीर के जिन हिस्सों पर घमौरियां हैं वहां पर लगाएं।

- 10 से 15 मिनट तक दही को त्वचा पर लगा रहने दें।

- थोड़ी के बाद दही को ठंडे पानी से धोकर डॉक्टर द्वारा सुझाए गए पाउडर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ेंः सिंगर Alka Yagnik को अचानक सुनाई देना हुआ बंद, बोलीं- मैं हुई रेयर न्यूरो डिसऑर्डर का शिकार

दही और एलोवेरा

अगर आपके बच्चों को घमौरी में खुजली के साथ जलन की समस्या भी होती है, तो आप दही के साथ एलोवेरा जेल को भी मिक्स कर सकते हैं। 

- इसके लिए एक कटोरी में दही और एलोवेरा जेल को मिलाएं।

- इन दोनों चीजों को मिलाकर त्वचा पर लगाएं और छोड़ दें।

- बाद में नॉर्मल पानी से शरीर को धोकर साफ करें और सूखे कपड़े से पोंछ दें।

घमौरियों से राहत पाने के लिए आप इन दोनों नुस्खों का इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

Infant Care: 9 Skincare Tips For Newly Born | OnlyMyHealth

घमौरियों पर दही का इस्तेमाल करते वक्त सावधानियां- Caution to Use Curd on Prickly heat

डॉ. सीमा ओबेरॉय लाल का कहना है कि घमौरियों पर दही का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है, लेकिन इसमें कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

1. घमौरियों पर लगाने के लिए हमेशा ऐसे दही का चुनाव करें, जो बिल्कुल ताजा हो। लंबे समय से फ्रीज में स्टोर किए हुए दही का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

2. दही को हमेशा स्टील या पीतल के बर्तन में ही स्टोर करें। मिट्टी के बर्तन में स्टोर किए गए दही का इस्तेमाल त्वचा पर बिल्कुल न करें। ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

डॉक्टर की मानें तो घमौरियां और किसी भी तरह का अन्य स्किन इंफेक्शन होने पर त्वचा की हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। अगर आपको घमौरियों में खुजली, जलन, दाने या किसी अन्य तरह की समस्या हो रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर इसका इलाज करवाएं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।

All Image credit: Freepik.com

Read Next

त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं शिरीष के फूल, आयुर्वेद के अनुसार इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version