ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में कैसे मददगार है ऑयल मसाज? जानें मसाज करने का सही तरीका

Oil massage for Breast: अगर आप नियमित रूप से स्तनों की मालिश करेंगे, तो इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद मिल सकती है। जानें, कैसे-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 09, 2023 15:07 IST
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में कैसे मददगार है ऑयल मसाज? जानें मसाज करने का सही तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Oil Massage Helps Increase Breast Size: बड़े, सुडौल और आकर्षित स्तन महिलाओं की खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा देते हैं। साथ ही उनकी पर्सलानिटी पर भी चार चांद लगा देते हैं। लेकिन वहीं, जिन महिलाओं के स्तन छोटे, लटके और ढीले होते हैं, उनकी पर्सलानिटी भी निखरकर नहीं आ पाती है। साथ ही उन महिलाओं में कॉन्फिडेंस की कमी भी देखने को मिलती है। ऐसे में अकसर महिलाएं स्तनों के आकार को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाती हैं। कोई महिला स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए सर्जरी करवाती है, तो कोई महिला इंजेक्शन, दवाइयों और क्रीम आदि की मदद से स्तनों का साइज बढ़ाने की कोशिश करती है। लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो नैचुरल तरीके से अपने ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं। इसके लिए महिलाएं स्तनों की तेल से मालिश कर सकते हैं। जी हां, तेल से स्तनों की मालिश की जाए, तो इससे स्तनों का आकार बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही ढीले और लटके स्तन भी टाइट और अट्रैक्टिव बनते हैं। इसलिए आप चाहें तो अपने स्तनों के साइज को बढ़ाने के लिए रेगुलर तेल से मालिश कर सकते हैं। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि आखिर मालिश करने से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ता है? यानी मालिश स्तनों के आकार को बढ़ाने में कैसे मददगार है? तो चलिए, जानते हैं इस लेख में-

मालिश करने से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ता है?- How Oil Massage Helps in Increase Breast Size in Hindi

स्तनों के साइज को बढ़ाने के लिए अधिकतर लोग ऑयल मसाज करने की सलाह देते हैं। अगर आपके स्तनों का आकार भी छोटा रह गया है, तो आप ऑयल मसाज कर सकते हैं। ऑयल मसाज करने से स्तनों के आकार को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ऑयल मसाज स्तनों के आकार को बढ़ाने का एक नैचुरल तरीका है। इससे आप बिना सर्जरी, इंजेक्शन की मदद से ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं। दरअसल, स्तनों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ऑयल मसाज करने से स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, इससे स्तनों के भीतर के ऊतकों में फैलाव आता है। इससे स्तनों का आकार बढ़ा नजर आएगा। साथ ही स्तन सुडौल, अट्रैक्टिव और टोंड भी दिखेंगे। इसके अलावा ऑयल मसाज करने से शरीर को प्रोलैक्टिन और ऑक्सीटोसिन को रिलीज करने में मदद मिलती है। इससे भी स्तनों के आकार में वृद्धि देखने को मिलती है। तो ब्लड सर्कुलेशन के बढ़ने और प्रोलैक्टिन हार्मोन के रिलीज होने की वजह से स्तनों के आकार में बढ़ोत्तरी होती है

इसे भी पढ़ें- Coconut Oil for Breast: नारियल के तेल से करें स्तनों की मालिश, मिलेंगे ये 4 फायदे

oil massage to increase breast size

ब्रेस्ट मसाज कैसे करें?- Right Way to Breast Massage in Hindi

  • ब्रेस्ट मसाज करने के लिए सबसे पहले तेल को गर्म कर लें।
  • इसके बाद अपने हाथों पर तेल लगाएं, हल्के हाथों से अपने स्तनों की मसाज करें।
  • अपने हाथों की उंगलियों को ब्रेस्ट के चारों तरफ घुमाएं।
  • इस तरह सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • रोजाना कम से कम हर स्तन की 5-10 मिनट तक मसाज करें।
  • इस तरह से आपको ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 
 
अगर आपके स्तनों का आकार भी छोटा है, तो आप भी ऑयल मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल, सरसों के तेल, तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
 
Disclaimer