Almond Oil to Increase Breast Size in Hindi: स्तनों का अच्छा आकार महिलाओं की पर्सनालिटी पर चार चांद लगा देता है। वहीं, जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज छोटा होता है, उनमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। छोटे स्तनों वाली महिलाओं पर सभी तरह के आउटफिट भी परफेक्ट नजर नहीं आते हैं। ऐसे में स्तनों को आकर्षक और सही आकार में लाने के लिए अक्सर महिलाएं इंजेक्शन, सर्जरी या तरह-तरह के कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आप चाहें तो बादाम के तेल से मालिश भी कर सकती हैं। बादाम का तेल स्तनों के आकार में बदलाव कर सकता है।
बादाम के तेल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं?- How to Increase Breast Size with Almond Oil in Hindi
अगर आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहते हैं, तो बादाम के तेल से स्तनों की मालिश कर सकते हैं। रोजाना बादाम के तेल से स्तनों की मालिश की जाए, तो स्तनों के आकार को बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं, बादाम के तेल से मालिश करने से लटके और ढीले स्तनों से भी छुटकारा मिलता है। इससे स्तनों में कसाव आता है और स्तन दिखने में बेहद आकर्षक नजर आते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि बादाम के तेल से स्तनों का आकार बढ़ता है या नहीं, इस बारे में कोई रिसर्च उपलब्ध नहीं है। लेकिन आप घरेलू उपायों के तौर पर इसे आजमा सकते हैं। क्योंकि मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। साथ ही, मांसपेशियों का विकास भी होता है। आप बादाम के तेल से इस तरह स्तनों की मालिश कर सकते हैं-
- इसके लिए बादाम का तेल लें, इसे हल्का गुनगुना कर लें।
- अब अपनी उंगुलियों और हथेलियों पर बादाम का तेल रखें।
- फिर हथेलियों को अच्छी तरह से रगड़कर गर्म करें।
- इसके बाद, स्तनों पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप दिन में 10 से 15 मिनट की मालिश कर सकते हैं।
- बादाम के तेल से कुछ महीनों तक रोजाना मालिश करें।
- इससे स्तनों में रक्तप्रवाह तेज होता है। साथ ही, मांसपेशियों का विकास होता है।
- रोजाना बादाम के तेल से मसाज करने से ब्रेस्ट साइज में थोड़ा बदलाव नजर आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- नारियल के तेल और विटामिन ई कैप्सूल से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? जानें फायदे और तरीके
ब्रेस्ट साइज के लिए बादाम के तेल के फायदे
- बादाम के तेल से ब्रेस्ट मसाज करेंगे, तो इससे स्तनों को कई लाभ मिलेंगे।
- मालिश करने से स्तनों में कसाव आता है। इससे ढीले स्तनों को टाइट करने में मदद मिलती है।
- बादाम का तेल स्तनों की त्वाच को टोन कर सकता है। साथ ही, स्तन सुडौल और आकर्षक नजर आते हैं।
- बादाम का तेल स्ट्रेच मार्क्स से भी छुटकारा दिलाता है।
- ब्रेस्ट मसाज करने से ढीले-लटकते हुए और सैगिंग ब्रेस्ट भी ठीक हो सकते हैं।
- बादाम के तेल से मालिश करने से स्तनों को एक परपेक्ट आकार मिल सकता है।
स्तनों में कसाव लाने और इन्हें टाइट करने के लिए आप भी बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आपको इस स्थिति में डॉक्टर से भी जरूर कंसल्ट करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version