-1761638013094.webp)
Yeast Infection: यीस्ट इंफेक्शन, जिसे कैंडिडिआसिस भी कहा जाता है। यह एक तरह का फंगल इंफेक्शन है। यह समस्या तब होती है, जब किसी एक हिस्से में यीस्ट यानी फंगस की वृद्धि तेजी से होती है। आमतौर पर यह समस्या महिलाओं को अधिक प्रभावित करती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुषों को यह समस्या नहीं होती है। यीस्ट इंफेक्शन महिलाओं और पुरुषों,दोनों को हो सकती है। इसलिए, न सिर्फ उन्हें इसके कारणों के बारे में पता होना चाहिए, बल्कि इससे संबंधित सावधानियों की जानकारी होना भी आवश्यक है। बहरहाल, कई कपल्स के मन में यह सवाल उठता है कि क्या यीस्ट इंफेक्शन होने पर यौन संबंध बनाया जा सकता है? क्या यह सुरक्षित है या क्या संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने पर स्वस्थ व्यक्ति को भी यह समस्या हो सकती है? आइए, जानते हैं इस संबंध में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता क्या कहते हैं।
क्या यीस्ट इंफेक्शन होने पर यौन संबंध बनाना सेफ है?- Is It Bad To Have Sex With A Yeast Infection
-1761638491266.jpg)
यीस्ट इंफेक्शन होने पर प्राइवेट पार्ट प्रभावित होता है। इसलिए, इस कंडीशन में सेक्स करना बिल्कुल सही नहीं है। डॉ. शोभा गुप्ता इस बात की पुष्टि करते हुए कहती हैं, "यीस्ट इंफेक्शन होने पर यौन संबंध बनाना बिल्कुल सेफ नहीं है। असल में, संक्रमित व्यक्ति के लिए इस अवस्था में यौन संबंध बनाने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं, उनहें जलन, खुजली जैसी समस्या हो सकती है।" Womenshealth.gov में प्रकाशित एक लेख से यह भी स्पष्ट होता है, "वैसे तो यीस्ट इंफेक्शन एसटीआई नहीं है। इसके बावजूद, इस अवस्था में सेक्स करने से स्वस्थ पार्टनर को भी यीस्ट इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या यौन संबंध बनाने से यीस्ट संक्रमण हो सकता है? जानें दोनों के बीच कनेक्शन
यीस्ट इंफेक्शन होने पर यौन संबंध क्यों नहीं बनाना चाहिए?- What Happens If You Have Sex With A Yeast Infection

- दर्द बढ़ सकता हैः यीस्ट इंफेक्शन होने पर कई लोगों को दर्द और इरिटेशन होती है। यौन संबंध बनाते हुए घर्षण होता है, जिसकी वजह दर्द, जलन बढ़ जाता है। यहां तक कि दाने हो सकते हैं, जिसकी कंडीशन यौन संबंध बनाने की वजह से और ज्यादा बिगड़ सकती है।
- रिकवरी में देरीः अगर यीस्ट इंफेक्शन होने के बावजूद व्यक्ति यौन संबंध बानाता है, तो इसकी वजह से रिकवरी में देरी हो सकती है। यह स्थिति मरीज को न सिर्फ परेशान रखती है, बल्कि असहजता भी बढ़ जाती है।
- संक्रमण फैलने का रिस्कः इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के कारण यह समस्या स्वस्थ व्यक्ति को भी हो सकती है। हालांकि, डॉक्टर यह भी बताते हैं कि यीस्ट इंफेक्शन फैलता नहीं है, लेकिन सेक्सुअल कॉन्टेक्ट के कारण यह समस्या स्वस्थ पार्टनर को ट्रांसमिट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या फीमेल पार्टनर से पुरुषों को भी हो सकता है फंगल इन्फेक्शन? डॉक्टर से जानें बचाव
यीस्ट इंफेक्शन से रिकवरी के बाद कब बनाएं यौन संबंध

- जब तक ट्रीटमेंट पूरा न हो जाए, तब तक यौन संबंध न बनाएं।
- अगर यीस्ट इंफेक्शन से रिकवरी की दवा ले रहे हैं, तो ट्रीटमेंट पूरा करें।
- यीस्ट इंफेक्शन होने पर लक्षणों को इग्नोर न करें।
- अगर इंफेक्शन बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से बात करने में देरी न करें।
- यीस्ट इंफेक्शन से रिकवरी के बाद प्रोटेक्टेड सेक्स करना सेफ होता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी हो सकते हैं यीस्ट इंफेक्शन का शिकार, इन तरीकों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि यीस्ट इंफेक्शन कोई गंभीर समस्या नहीं है। इसके बावजूद, इस स्थिति में यौन संबंध बनाना सही नहीं है। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। यहां तक कि सेक्स की वजह से स्वस्थ व्यक्ति को भी यह संक्रमण हो सकता है। जब तक ट्रीटमेंट पूरा न हो जाए, यौन संबंध बनाने से बचना बेहतर होता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 28, 2025 13:37 IST
Published By : Meera Tagore