महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी हो सकते हैं यीस्ट इंफेक्शन का शिकार, इन तरीकों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

महिलाएं ही नहीं बल्कि आजकल पुरुष भी यीस्ट इंफेक्शन का हो सकते हैं शिकार, अगर आप है इस इंफेक्शन से पीड़ित तो इस तरह पाएं राहत। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी हो सकते हैं यीस्ट इंफेक्शन का शिकार, इन तरीकों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा


यीस्ट इंफेक्शन आमतौर पर केवल महिलाओं की समस्याओं में से एक माना जाता है। कैंडिडा अल्बिकन्स कवक के कारण इस इंफेक्शन का शिकार पुरुष भी हो सकते हैं। थ्रश आपके मुंह, गले, त्वचा में विकसित होते हैं। महिलाएं अक्सर इस समस्या को लेकर परेशानी रहती है और इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के तरीकों को अपनाती है। लेकिन कई कोशिशों के बाद भी ये समस्या दूर जाने में काफी समय लगा सकती है। ऐसी ही स्थिति पुरुषों के साथ हो सकती है। आप अपने यीस्ट संक्रमण(yeast infections) से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके पास घरेलू उपाय का सबसे अच्छा तरीका है। हम आपको इस लेख के जरिए यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आप जल्द से जल्द इससे दूर हो सके। लेकिन उससे पहले आपको इसके लक्षणों को जानना बहुत जरूरी है। 

पुरुषों के लिए यीस्ट संक्रमण(yeast infections)का शिकार होना आम बात नहीं है, लेकिन ऐसा होता है। बीयर, ब्रेड और कुछ डेयरी उत्पादों समेत कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो यीस्ट इंफेक्शन के खतरे को बढ़ाने का काम करते हैं। जिसकी वजह से यीस्ट इंफेक्शन का शिकार होना पड़ता है। इसके अलावा पुरुष यीस्ट इंफेक्शन का मुख्य कारण यौन संबंध भी है। एक यीस्ट इंफेक्शन होने वाली महिला के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी आप इसका शिकार हो सकते हैं।

यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण क्या है? 

  • पेशाब करते समय जलन होना। 
  • सेक्स के दौरान बेचैनी होना। 
  • लिंग के ऊपरी हिस्से पर बार-बार खुजली।
  • लिंग से गंध आना। 
  • लिंग के आसपास खुजली होना। 

घरेलू इलाज

टी ट्री ऑयल (Tea tree oil)

यीस्ट इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चाय के पेड़ का तेल सबसे बेहतर तरीका है, इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो यीस्ट इंफेक्शन की समस्या को दूर कर सकते हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि चाय के पेड़ का तेल जीवाणुरोधी, एंटीप्रोटोजोअल, एंटिफंगल और एंटीवायरल फायदा देने का काम करते हैं। लिंग के ऊपरी हिस्से पर और उसके आसपास इसका इस्तेमाल करने पर यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी के प्रेंग्नेंट होने पर पुरुषों को अनुभव होते हैं गर्भावस्था के कुछ खास लक्षण, जानें क्या है ये सिंड्रोम

दही (Yogurt)

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है और ये यीस्ट इंफेक्शन जैसी चीजों से भी छुटकारा दिलाने का काम करती है। ये एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है। आप रोजाना अपने आहार में दही को शामिल करें इससे आपके शरीर में सकारात्मक बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलेगा, जो कि कैंडिडा या थ्रश जैसे इंफेक्शनों का मुकाबला कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो प्रभावित हिस्से पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

लहसुन (Garlic)

कई स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। एक अध्ययन के स्रोत ने पाया गया है कि थाइम और लहसुन ने एक ही इलाज क्षमताओं के साथ दुष्प्रभावों को कम कर दिया था। लहसुन को अपने आहार में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इससे आपकी यीस्ट इंफेक्शन की समस्या भी दूर हो सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: पुरुषों को पेशाब कैसे करना चाहिए, बैठकर या खड़े होकर? जानिए इस पर वैज्ञानिकों की क्‍या है सलाह

नारियल का तेल (Coconut oil) 

नारियल के तेल कई रोगों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है साथ ही ये घरेलू उपचार का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। नारियल का तेल कब्ज से राहत, बालों की मरम्मत और त्वचा को मॉइस्चराइज करने जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को दूर करता है। साल 2007 के एक अध्ययन में बताया गया है कि नारियल का तेल कैंडिडा एल्बिकैंस के खिलाफ काफी ज्यादा प्रभावी था। अगर आप इसका इस्तेमाल यीस्ट इंफेक्शन के लिए करते हैं तो आप इससे छुटकारा जल्द पा सकते हैं। 

Read More Articles On Men's Health In Hindi

Read Next

पत्नी के प्रेंग्नेंट होने पर पुरुषों को अनुभव होते हैं गर्भावस्था के कुछ खास लक्षण, जानें क्या है ये सिंड्रोम

Disclaimer