Fri Sep 11, 2026 | 09:12 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

कंप्यूटर पर काम करते हुए सिर झुकाकर बैठने से हो सकती हैं ये 4 परेशानियां, एक्सपर्ट से जानें

लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हुए सिर झुकाकर काम करना सही सही नहीं होता है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

मौजूदा समय में ज्यादातर लोग डेस्क जॉब करते हैं। इस तरह की नौकरी करने की वजह से कई लोगों को पीठ दर्द, घुटने में दर्द, कमर दर्द, गर्दन में दर्द जैसी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। खासकर, जो लोग कंप्यूटर पर सिर झुकाकर काम करते हैं और इसी अवस्था में लंबे समय तक बैठे रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक सिर झुकाकर कंप्यूटर पर काम करने से किस तरह की प्रॉब्लम हो सकती है? आइए, आपको बताते हैं इस लेख में उन तमाम परेशानियों के बारे में। इस संबंध में हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की।

कंप्यूटर पर काम करते हुए सिर झुकाकर बैठने से होने वाली परेशानी

problems that can occur due to sitting on a wrong head down01 (9)

गर्दन, कंधे और पीठ दर्दः जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर सिर झुकाकर काम करते हैं, तो इसकी वजह से गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द शुरू हो जाता है। असल में कंप्यूटर पर काम करते अगर लंबे समय तक सिर झुकाए रखते हैं, तो इसकी वजह से गर्दन और कंधे में स्टिफनेस या अकड़न आ जाती है। ऐसे में पीठ पर इसका नेगेटिव असर पड़ने लगता है। यहां तक कि मिड बैक भी प्रभावित होती है।

सिरदर्दः लंबे समय तक सिर झुकाकर बैठने से सिरदर्द भी हो सकता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? दरअसल जब आप सिर झुकाकर बैठते हैं, तो ऐसे में मसल्स में तनाव पैदा हो जाता है। यह तनाव गर्दन और कंधे से होते हुए सिर तक पहुंच जाता है। कभी-कभी इस तरह का सिरदर्द लंबे समय तक चलता है।

इसे भी पढ़ें: दिनभर मोबाइल-कंप्यूटर चलाने से हो सकती है 'टेक नेक' की समस्या, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

नर्व पर दबावः जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन पर सिर झुकाकर काम करते हैं, तो इसकी वजह से स्पाइन टेढ़ी हो सकती है। ध्यान रखें कि एक ही अवस्था में लंबे समय तक बैठना हमारी स्पाइन के लिए नेचुरल नहीं है। इसकी वजह से नर्व पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में नसों में दर्द, सुन्नपन, झुनझुनाहट आदि समस्याएं होने लगती हैं।

मसल्स इंबैलेंसः जब आप लंबे समय तक खराब पोस्चर पर बैठते हैं, तो ऐसे में मसल्स पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। मसल्स इंबैलेंस हो जाते हैं, जिससे इसकी स्ट्रेंथ कम हो जाती है। यहां तक कि मसल्स फंक्शन पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कभी-कभी मसल्स इंबैलेंस का असर लॉन्ग टर्म भी नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: ज्‍यादा मोबाइल-लैपटॉप चलाने से हो गई है 'टेक नेक' की समस्या? इन 3 आसान एक्‍सरसाइज से मिलेगी राहत

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि अगर आप लंबे समय तक सिर झुकाकर बैठते हैं, डेस्क जॉब करते हैं, तो ऐसे में बेहतर है कि आप इससे होने वाली परेशानी के बारे में जानें। यह समझें कि आपको समय-समय ब्रेक लेना है, कुछ-कुछ समय में मूव करना है, ताकि गर्दन और सिरदर्द जैसी समस्या न हो। साथ ही, पीठ दर्द, कमर दर्द जैसी परेशानियां भी ट्रिगर न हों।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कंप्यूटर से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं कौन सी हैं?

    कंप्यूटर पर काम करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पीठ, गर्दन और कंधों में दर्द, सिरदर्द, आंखों में दबाव, और हाथों में दर्द, उंगलियों के जोड़ों में दर्द आदि। असल में जब आप कंप्यूटर पर काम करते हुए गलत पोस्चर पर बैठते हैं, तभी इस तरह की समस्या होती है।
  • क्या कंप्यूटर पर बैठने से कमर दर्द हो सकता है?

    हां, अगर आप लगातर 20 मिनट से ज्यादा कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो इसकी वजह से कमर दर्द हो सकता है। वास्तव में जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं, तो इससे टेंडन और लिगामेंट्स का लचीलापन कम हो जाता है, जिससे पीठ और कमर दर्द होने लगता है। 
  • कमर में दर्द रहने के क्या कारण हो सकते हैं?

    कमर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे मांसपेशियों में खिंचाव, स्लिप डिस्क, अर्थराइटिस और गलत पोस्चर आदि।

Read Next

कहीं लगातार एड़ी में दर्द का कारण हील तो नहीं? जानें किन लोगों को नहीं पहनने चाहिए ऐसे जूते

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 23, 2025 19:11 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 23, 2025 19:11 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 23, 2025 19:11 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content