
When To Drink Apple Cider Vinegar To Lose Weight: मोटापा शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। ज्यादा वजन रहने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई लोग वजन कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों और पाउडर का सहारा लेते है लेकिन कई बार ये महंगी होने के साथ इनका ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। घर में नैचुरल तरीके से वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर की मदद ली जा सकती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल साइट्रिक एसिड, एंटी माइक्रोबियल और विटामिन बी आदि पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में इंफेक्शन का खतरा कम होता है और तेजी से वजन भी घटता है। एप्पल साइड विनेगर का, तो कई लोग इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम आपको वजन को कम करने के लिए इसके सही तरीके और सही समय पर लेने के बारे में बताएंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
एप्पल साइडर पीने का सही तरीका और समय
एप्पल साइडर विनेगर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होने के साथ शरीर हेल्दी रहता है। वजन को कम करने के लिए सुबह के समय एप्पल साइडर विनेगर को लिया जा सकता है क्योंकि सुबह शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। ऐसे में इसके सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करता है। सुबह इसको पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिलाएं। ऐसा करने से वेट लॉस में मदद मिलेगी। ध्यान रखें, इसको पीने के बाद ही 30 मिनट के बाद ही कुछ खाएं। वहीं सुबह अगर आपको इसको पीने के बाद मिलती की समस्या होती है, तो इसको पीने से बचना चाहिए।
सेब के सिरके के अन्य फायदे
ब्लड शुगर करे कंट्रोल
एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शरीर हेल्दी रहता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद शुगर का स्तर कम होता है और डायबिटीज को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में पिएं सौंफ की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
त्वचा के लिए फायदेमंद
एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से त्वचा की कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा भी हेल्दी रहती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को कम करने के साथ झाइयां आदि की समस्या को भी ठीक करता है।
दांतों के लिए फायदेमंद
एप्पल साइडर विनेगर में जीवाणुरोधी गुण होते है, जो मुंह की बदबू को आसानी से दूर करते है और दांतों को हेल्दी रखते है। इसका इस्तेमाल माउथवाश के रूप में भी किया जा सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik