Home remedies for PCOS: पीसीओएस की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For PCOS: पीसीओएस की समस्या को ठीक करने के लिए घर पर इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Home remedies for PCOS: पीसीओएस की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies For PCOS:  पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या महिलाओं में काफी आम समस्या है।  पीसीओएस होने पर महिलाएं में एक्ने, अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर अनचाहे बाल और बांझपन आदि समस्याएं भी होने लगती हैं। पीसीओएस की समस्या होने पर वजन भी तेजी से बढ़ता है। पीसीओएस होने पर महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन होने लगता हैं। पीसीओएस में महिलाओं के यूट्रेस में मेल हार्मोन एंड्रोजन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं। कई बार खानपान की कमी और खराब लाइफस्टाइल के कारण पीसीओएस की समस्या ज्यादा होती हैं। कई महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के दवाइयों का सेवन करती है। लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके पीसीओएस की समस्या को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

दालचीनी

दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको लेने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। पीसीओएस की समस्या होने पर दालचीनी का सेवन करने के लिए एक गिलास पानी को उबालें। उसमें दालचीनी का टुकड़े को डालकर 5 मिनट तक गैस पर पकने दें। जब पानी गुनगुना हो जाएं, तो इसे छानकर पिएं।

पुदीने की चाय

पुदीने की चाय पीकर पीसीओएस की समस्या को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 4 से 5 पत्तों को 1 कप गर्म पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगो कर रखें। पुदीने के पत्तों का फ्लेवर पानी के पत्तों में आ जाएगा। अब सिप करके इसे पिएं। ऐसा नियमित 1 महीने तक करें। ऐसा करने से पीसीओएस में आराम होगा।

STOMACH PAIN

सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। पीसीओएस की समस्या होने पर इसका इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सिरके को मिक्स करें। अब रोज सुबह खाली पेट इस मिश्रण को पिएं। ऐसा करने से वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Malta Juice: सर्दियों में पिएं माल्टा फल का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

मुलेठी

मुलेठी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने के लिए एक कप पानी में 1 चम्मच मुलेठी के चूर्ण को डाल कर उबाल लें। अब इसे छानकर गुनगुना होने पर पिएं। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी आती है और पीरियड्स भी समय पर होते हैं।

तुलसी

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 6 से 8 पत्तों एक कप पानी में उबालें और छानकर इसे पिएं। ऐसा नियमित करने से अनियमित पीरियड्स पीसीओएस की समस्या आसानी से ठीक होगी।

पीसीओएस की समस्या को ठीक करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें इन घरेलू उपायों को डॉक्टर से बात करने के बाद ही ट्राई करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

नींद की कमी से क्या आपको भी होता है सिरदर्द? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version