पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए खाएं ये 5 फल

Fruits To Regularize Periods: पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए इन 5 फलों का सेवन किया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए खाएं ये 5 फल


Fruits To Regularize Periods: अनियमित पीरियड्स की समस्याओं महिलाओं में काफी आम परेशानी है। महिलाओं में ये समस्या हार्मोनल असंतुलन, खानपान में कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और कम सोना जैसे कारणों से हो सकती हैं। लगातार अनियमित पीरियड्स के कारण महिलाओं में हमेशा चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग शरीर में अकड़न और सिर में दर्द तरह की कई परेशानियां होने लगती हैं। कई बार महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के दवाईयों का सेवन करना शुरू कर देती हैं। लेकिन लगातार इन दवाईयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसे में पीरियड्स को नियमित करने के लिए फूड्स के बारे में, तो आपने सुना होगा। लेकिन आप क्या ये जानते हैं कि पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए कुछ फलों का सेवन भी किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

संतरा

संतरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होती है। संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो पीरियड में होने वाली अनियमितताएं को ठीक करने में मदद करता हैं। पीरियड्स आने से पहले संतरा खाने से सूजन भी कम होती है।

आंवला

आंवला खाने से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होती है। आंवले को अचार, जूस और कैंडी बनाकर आसानी से खाई जा सकती हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। आंवले के सेवन से पेट में हो रही ऐंठन की समस्या भी आसानी से दूर होती है।

papaya

पपीता

पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होगी। पपीते में पाए जाने वाला कैरोटीन तत्व इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर करता हैं। अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए पीरियड डेट से पहले पपीता खाना शुरू कर दें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाती है डैंड्रफ की समस्या, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

केला

केला गुणों से भरपूर होता है। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होती है और मूड स्विंग्स से भी राहत मिलती है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और विटामिन बी6 आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है।

अनानास

अनानास शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो अनियमित पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर करता हैं। अनानास खाने से रक्त प्रवाह बढ़ता है। जिससे इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या आसानी से दूर होती हैं।

पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए इन फलों का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

सर्दियों में पिएं काली चाय, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version