
Which Fruits To Eat In Changing Weather: बदलते मौसम में शरीर को फिट रखना जरूरी होता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बहुत से लोग इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों के सेवन से भी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता हैं। इन फलों के सेवन से मौसमी संक्रमण से बचाव होता हैं और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इन फलों के सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ शरीर को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि बदलते मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए कौन से फल खाएं।
संतरा
संतरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में कई तरह के पोषक तत्व जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी पाए जाते हैं। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का संक्रमण कम होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता हैं।
अंगूर
बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए अंगूर का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ मौसमी संक्रमण का खतरा भी कम होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी। अंगूर के सेवन से अंगूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन से भी राहत देते हैं।
सेब
बदलते मौसम में फिट रहने के लिए सेब का सेवन किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर सेब में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी पाए जाते हैं। ये शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए सेब का सेवन किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 7 चीजों को उबालकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में
स्ट्रॉबेरी
बदलते मौसम में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से भी शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखती है। स्ट्रॉबेरी में फाइबर, मैग्निशियम, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता हैं।
अनानास
बदलते मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए अनानास का सेवन किया जा सकता है। अनानास पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन पाया जाता हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन से बचाव होने के साथ डाइजेशन में भी सुधार आता है।
बदलते मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए इन फलों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए पिएं चुकंदर, आंवला और पुदीने का जूस, बढ़ेगा हीमोग्लोबिन का स्तर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version