Vegetables to Increase Immunity in Changing Weather in Hindi: बदलते मौसम में हर व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में अधिकतर लोगों को कमजोर इम्यूनिटी की वजह से होने वाली समस्याएं परेशान करती हैं। बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए भी तैयार हो जाता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सब्जियों का सेवन भी जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-सी सब्जियां खाएं-
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सब्जियां- Vegetables to Increase Immunity in Changing Weather in Hindi
1. पत्तेदार सब्जियां खाएं
बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। पत्तेदार सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। बदलते मौसम में आप पालक या केल आदि का सेवन कर सकते हैं। आपको रोजाना एक कटोरी पत्तेदार सब्जी जरूर खानी चाहिए।
2. लौकी की सब्जी खाएं
लौकी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती है। लेकिन आपको बता दें कि लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए और विटामिन के पाए जाते हैं। इसके अलावा, लौकी में पानी और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। लौकी की सब्जी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही, पाचन में भी सुधार होता है। आप चाहें तो लौकी का जूस भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में स्किन को तैयार करने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, मिलेगी खूबसूरत त्वचा
3. ब्रोकली का सेवन करें
ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली, एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स होता है। ब्रोकली खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। आप रोजाना ब्रोकली की सब्जी, सलाद या सूप का सेवन कर सकते हैं।
4. गाजर का सेवन करें
गाजर विटामिन्स, मिनरल्स और बीटा कैरोटीन का अच्छा सोर्स होता है। अक्सर लोग सर्दियों में गाजर का सेवन करते हैं। आप बदलते मौसम में भी गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाता है। आप गाजर का सेवन सब्जी, जूस, सलाद या सूप आदि के रूप में ले सकते हैं। गाजर पाचन और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, रहेंगे स्वस्थ
5. अदरक और लहसुन का सेवन करें
अदरक और लहसुन का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन अदरक और लहसुन, दोनों ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अदरक और लहसुन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।