Doctor Verified

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, रहेंगे स्वस्थ

Ayurvedic Tips To Avoid Illness During Seasonal Change: बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, रहेंगे स्वस्थ


Ayurvedic Tips To Avoid Illness During Seasonal Change: बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही से आप बीमार हो सकते हैं। अचानक से मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर इसका समय पर इलाज न किया जाएं, तो यह घर में और लोगों को भी बीमार कर सकता हैं। बदलते मौसम में इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ता है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में बीमारियों से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आयुर्वेद के कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों से शरीर अंदरूनी तौर पर मजबूत होगा और बीमारियों से बचाव होगा। आयुर्वेद वर्षों से हमारी स्वास्थ्य की रक्षा करता आ रहा है, इसमें किया गया इलाज से शरीर अंदरूनी तौर पर मजबूत होता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता हैं। आइए जानते हैं बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 

1. अदरक का रस और शहद

बदलते मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए अदरक का रस और शहद का सेवन किया जा सकता है। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। ऐसे में बदले मौसम में अदरकको कद्दूकस करके 1 चम्मच इसका रस निकालें। अब इसमें 4 से 5 बूंद शहद की मिलाएं। ऐसा करने से खांसी में आराम होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी।

2. मुलेठी का पानी

बदलते मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए मुलेठी का पानी भी दिया जा सकता है। मुलेठी की तासीर गर्म होती है, ऐसे सर्दी, जुकाम और खांसी होने पर मुलेठी का सेवन किया जा सकता है। मुलेठी में एंटी-वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश और चेस्ट कंजेशन को भी दूर करते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी को गर्म करने रखें। इसमें 1 टुकड़ा मुलेठी को 10 मिनट तक उबालें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे पानी को छानकर गुना होने पर पिएं।

mulethi

3. नमक के पानी से गरारे

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए नमक के पानी के गरारे भी किए जा सकते हैं। नमक के पानी के गरारे करने से इंफेक्शन कम होता है और कफ की समस्या से भी राहत मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेंधा नमक डालकर गरारे करें। ऐसा करने से एलर्जी की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां और मसाले, डाइट में जरूर करें शामिल

4. गुनगुने तेल से शरीर की मसाज करें

बदलते मौसम में सीजनल बीमारियों से बचने के लिए नहाने के बाद हल्के गुनगुने तेल से शरीर की मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बीमारियों से बचाव होता हैं। साथ ही हेल्दी रहने के लिए रात को 8 घंटे अवश्य सोएं और हल्की एक्सरसाइज करें।

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करें। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

बाजरा को उबालकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 11 फायदे, डाइट में करें शामिल

Disclaimer