सर्दियों में बालों पर गुनगुना करके लगाएं तेल, मिलेंगे दोगुने फायदे

Benefits Of Applying Lukewarm Oil To Hair In Winter: सर्दियों में बालों पर गुनगुना तेल लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में बालों पर गुनगुना करके लगाएं तेल, मिलेंगे दोगुने फायदे


Benefits Of Applying Lukewarm Oil To Hair In Winter: सर्दियां शुरू होते ही रूखे बालों की परेशानी भी शुरू हो जाती है। लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। ये प्रोडक्ट्स कई बार स्किन को नुकसान पहुंचाते है क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में कई बार केमिलकल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में बालों की समस्याओं को कम करने के लिए बालों में गुनगुना तेल लगाया जा सकता है। बालों में गुनगुना तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और वह चमकदार भी बनते हैं। कई लोग फैशन के चलते तेल लगाने के बजाए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते है। लेकिन आपको बता दें तेल बालों को अंदरूनी तौर पर पोषक देकर बालों की समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में बालों पर गुनगुना तेल लगाने के फायदों के बारे में।

बालों का रूखापन दूर होता हैं

सर्दियों में बालों पर गुनगुना तेल लगाने से बालों का रूखापन आसानी से दूर होता है। तेल बालों और स्कैल्प को पोषक देता है। जिससे बालों को मास्श्चर मिलता है और बाल हेल्दी होते हैं। बालों पर गुनगुना तेल लगाने से स्कैल्प को अंदरूनी तौर पर पोषण मिलता है।

झड़ते बालों की समस्या दूर करें

सर्दियों में बालों पर गुनगुना तेल से सिर की मालिश करने से झड़ते बालों की समस्या दूर होती हैं। सर्दियों में झड़ते बालों की समस्या दूर करने के लिए बालों पर हफ्ते में एक बार गुनगुने तेल से अवश्य मालिश करें। बालों पर गुनगुन तेल लगाने से बाल उलझते भी नहीं हैं। जिससे झड़ते बालों की परेशानी कम होती है।

oil

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

सर्दियों में बालों पर गुनगुने तेल से मालिश करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे बालों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है और बाल हेल्दी बनते हैं। गुनगुने तेल से मालिश करने से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बालों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा पानी पीने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान 

बाल तेजी से बढ़ते हैं

सर्दियों में बालों पर गुनगुने तेल से मालिश करने से बाल तेजी से बढ़ना शरू होता है। कई लोगों को शिकायत होती है कि बाल बढ़ते नहीं है। ऐसे में हफ्ते में 2 बार गुनगुने तेल से सिर की मालिश करें। बालों पर तेल लगाने से बाल झड़ते नहीं है। जिससे तेजी से बढ़ते है। गुनगुना तेल बालों में डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है।

स्कैल्प इंफेक्शन को रोकें

सर्दियों में बालों पर गुनगुने तेल से सिर की मसाज करने से स्कैल्प इंफेक्शन दूर होता है। गुनगुने तेल बालों में मौजूद सीबम से मिल जाता है। जिससे स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या आसानी से दूर होती हैं। बालों पर गुनगुना तेल लगाने से बालों को लंबे समय तक नैचुरल पोषण मिलता रहता है।

सर्दियों में बालों पर गुनगुने तेल लगाने से बालों को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया हैं, तो हेयर एक्सपर्ट की सलाह पर ही बालों में तेल लगाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

तेजी से बाल बढ़ाने में मदद करेंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer