Side effects of Drinking Too Much Water: पानी पीना सेहत के लिए आवश्यक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल सही मात्रा में पानी पीना ही स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती हैं। जिससे किडनी पर असर पड़ने के साथ व्यक्ति हाइपोनेट्रिमिया का शिकार भी हो जाता है। जिससे शरीर में ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई बार ज्यादा पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में शरीर को फिट रखने के लिए सही मात्रा में ही पानी को पिएं। आइए जानते हैं ज्यादा पानी पीने से शरीर को और किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।
पेट फूलने की समस्या
किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही उल्टी और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। कई बार ज्यादा मात्रा में पानी पीने से व्यक्ति की हालत गंभीर भी हो सकती है।
टॉप स्टोरीज़
किडनी के लिए खतरनाक
ज्यादा मात्रा में पानी के सेवन से किडनी पर असर पड़ सकता है। ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन हो जाता है। जिस कारण किडनी को नुकसान होता है और किडनी में मौजूद आर्जिनिन वैसोप्रेसिन स्तर भी कम हो जाता है। जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है।
सूजन की समस्या
ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। ज्यादा सूजन आना शरीर के लिए खतरनाक भी हो सकता है। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से ब्रेन डैमेज होने का खतरा भी रहता है। ज्यादा पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दिल के लिए खतरनाक
ज्यादा मात्रा में पानी पीने से दिल संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। ज्यादा पानी पीने से शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है। जिस कारण जिसका सीधा असर हार्ट पर पड़ता है और हार्ट फेलियर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका ज्यादा सेवन दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए कपूर का करें इन 4 तरीकों से इस्तेमाल
लीवर को नुकसान
ज्यादा मात्रा में पानी के सेवन से लीवर को नुकसान हो सकता है। ज्यादा मात्रा में आयरन युक्त पानी पीने से शरीर में ओवरहाइड्रेशन की समस्या उतपन्न हो सकती है, जो लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से बचें।
एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए
शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक दिन में 3 लीटर से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। बिना प्यास के पानी न पिएं। एक साथ पानी पीने के बजाए सिप करके ही पानी पिएं।
अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही पानी की मात्रा निर्धोरित करें।
All Image Credit- Freepik