Ayurvedic Tips For Healthy Health: आज के समय में किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे मुश्किल काम एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना है। हेल्दी रहना और स्वस्थ खान-पान के बाद भी कई लोगों को स्वस्थ से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों का सोचना कि रे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए? एक आम बात है। आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ खान-पान के साथ कई अन्य चीजों को करने की भी सलाह दी गई है। आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए न सिर्फ हेल्दी डाइट फॉलो करना जरूरी है, बल्कि अपने रूटीन में ऐसी गतिविधियां भी शामिल करनी चाहिए, जो आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए रोज क्या करना चाहिए, (ayurvedic rituals for better health) आइए योग और हेल्थ एक्सपर्ट स्मृति से जानते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ कैसे रहें?
1. आंखों के लिए घी - Ghee For Eyes
आंखों में घी लगाने से काले घेरे कम होते हैं, तनाव दूर होता है और सूखी आंखों पर काम करता है। घी में विटामिन एक के गुण मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही, आंखों के नीचे पड़े काले घेरे कम करने के लिए रात को सोने से पहले आप एक बूंद घी आंखों के आस-पास लगाकर उंगली से मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें, फिर सुबह उठकर चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें: क्या गुड़ खाने से बालों की लंबाई बढ़ती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
2. नाभि में तेल लगाना - Navel Oiling Benefits
महिलाओं को रोजाना नियमित रूप से अपनी नाभि में तेल डालना चाहिए। नाभि में तेल डालने से स्किन और बाल हेल्दी होते हैं, जिससे इनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं नाभि में तेल डालना महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके हार्मोनल असंतुलन की समस्याओं को दूर करने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
3. सोने से पहले गर्म दूध पीना - Warm Milk At Night Benefits
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीने से शरीर को आराम दिलाने में मदद करता है। गुनगुना दूध पीने से रात को अच्छी नींद आती है, साथ ही एंग्जाइटी और स्ट्रेस भी कम होता है। रातो को गर्म दूध पीने से सुबह मोशन आराम से होता है, जिससे आपकी कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
4. ब्रश करने के बाद ऑयल पुलिंग - Oil Pulling Benefits
सुबह ब्रेश करने के बाद आपको ऑयल पुलिंग जरूर करना चाहिए। यह करने से न सिर्फ आपके सांसों की बदबू से राहत मिलता है, बल्कि ये आपके ओरल हेल्थ को भी बेहतर रखने में मदद करता है। ऑयल पुलिंग करने से गट हेल्थ बेहतर रहती है और स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गुड़ खाने से बालों की लंबाई बढ़ती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
5. सोने से पहले पैरों की मालिश करें - Foot Massage Before Sleeping
रात को सोने से पहले पैरों की मालिश करने से आपके शरीर को आराम मिलता है, नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है और तनाव कम होता है। इसके अलावा, पैर में होने वाले पुराने दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
स्वस्थ शरीर के साथ हेल्दी लाइफ जीने के लिए आप रोजाना अपने लाइफस्टाइल में इन बदलावों के कर सकते हैं। आंखों में घी लगाना, नाभि में तेल डालना, सोने से पहले दूध पीना और पैरों की मालिश आदि जैसी चीजें न सिर्फ आपको अच्छा महसूस कराने में मदद करते हैं, बल्कि ये आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
Image Credit: Freepik