Doctor Verified

क्या गुड़ खाने से बालों की लंबाई बढ़ती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Jaggery Benefits For Hair: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग गुड़ का सेवन करने लगते हैं। यहां जानिए, क्या गुड़ खाने से बाल बढ़ते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गुड़ खाने से बालों की लंबाई बढ़ती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

सर्दियों के मौसम में डेली रूटीन और खानपान में कई बदलाव आ जाते हैं, इस समय शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पोषण से भरपूर फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में गुड़ एक ऐसा सुपरफूड है, जो सर्दियों में सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। गुड़ न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें मौजूद आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। गुड़ का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ गर्माहट भी प्रदान करता है और यह ब्लड को साफ करने, पाचन सुधारने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस मौसम में लोग बालों की समस्याओं से भी परेशान रहते हैं, ऐसे में गुड़ का सेवन उन लोगों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, आयुर्वेद में शरीर के अंदरूनी संतुलन को बनाए रखने पर जोर दिया जाता है और यह माना जाता है कि सही डाइट से बालों की हेल्थ में सुधार संभव है। तो, क्या गुड़ खाने से बाल बढ़ते हैं? इस सवाल का जवाब आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से आयुर्वेद के नजरिए से जानने की कोशिश करते हैं।

क्या गुड़ खाने से बाल बढ़ते हैं? - Does Eating Jaggery Increase Hair Growth

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ एक पाचक और ब्लड को साफ करने में सहायक होता है। यह शरीर में गर्मी और शीतलता के संतुलन को बनाए रखता है और शरीर के वात, पित्त और कफ दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। गुड़ के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाने में मदद करता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है और उनकी ग्रोथ में सुधार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: अगर तेजी से झड़ रहे हैं बाल तो पीना शुरू करें ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, जल्द दिखने लगेगा अंतर

बालों की ग्रोथ के लिए गुड़ - Jaggery For Hair Growth

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ रक्त को शुद्ध यानी ब्लड को साफ करता है और शरीर में किसी भी प्रकार की अशुद्धियों को निकालने का काम करता है। इसके सेवन से बालों की जड़ों तक जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं, जिससे बालों की वृद्धि को बढ़ावा (How to speed up hair growth) मिलता है। दरअसल, शरीर में ब्लड की कमी और अशुद्धियां बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं, जिनसे बचने के लिए गुड़ का सेवन फायदेमंद है। इसके साथ ही गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देने में सहायक होते हैं। आयरन की कमी से बालों का झड़ना आम समस्या है, लेकिन गुड़ का सेवन इस कमी को पूरा करता है और बालों की सेहत (hair loss remedies) को बेहतर बनाता है।

How to speed up hair growth

इसे भी पढ़ें: बालों को घना और लंबा बनाने के लिए रोजाना पिएं इन 6 चीजों से बनीं चाय, हेयरफॉल भी होगा कम

गुड़ का सेवन बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि गुड़ शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, जो बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे बालों का गिरना कम करता है। खासतौर पर अगर आपको तनाव, हार्मोनल असंतुलन या खराब डाइट के कारण बालों की समस्या हो रही है, तो गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

गुड़ का सेवन करने का सही तरीका - What Is The Best Way To Consume Jaggery

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ का सेवन सही मात्रा में और सही समय पर किया जाना चाहिए। इसके सेवन से पहले यह जरूर देखें कि आपके शरीर में पाचन सही है या नहीं। यदि आपका पाचन मजबूत है, तो गुड़ का सेवन और भी प्रभावी हो सकता है। सुबह के समय गुड़ खाना सबसे अच्छा माना जाता है। यह आपके शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी देता है और रक्त को शुद्ध (purify the blood) करता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ बालों की ग्रोथ में सहायक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह रक्त को शुद्ध करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और बालों को पोषण देने वाले खनिज यानी मिनरल्स प्रदान करता है। हालांकि, किसी भी प्राकृतिक उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। यदि आप गुड़ का सेवन नियमित रूप से सही तरीके से करते हैं, तो यह बालों की सेहत में सुधार ला सकता है और बालों के झड़ने को रोक सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

PCOS और PCOD जैसी समस्याओं में फॉलो करें ये आयुर्वेदिक डाइट प्लान, हार्मोनल हेल्थ में भी होगा सुधार

Disclaimer