विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Vitamin C Deficiency In The Body: शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Symptoms Of Vitamin C Deficiency In The Body: कई बार शरीर में अत्याधिक थकान, चोट लग जाने के कारण जल्दी न भरना और इम्यूनिटी कमजोर होना आदि लक्षणों को अधिकतर लोग अवॉयड करते हैं। लेकिन क्या ये जानते हैं कि ये लक्षण शरीर में विटामिन सी की कमी के हो सकते हैं। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर के अंगो की रक्षा करता हैं। लेकिन  शरीर में विटामिन सी खुद नहीं बनता है। इसका सेवन फूड्स के जरिए करना पड़ता है। कई बार शरीर में इसकी कमी हो जाती हैं। जिस कारण तेजी से वजन बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियां भी जल्दी-जल्दी होने लगती हैं। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन सी के लक्षण।

ड्राई स्किन

शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर ड्राई स्किन की समस्या काफी बढ़ जाती है। कई बार इसकी कमी से स्किन डैमेज दिखने लगती है और स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या भी हो जाती हैं। विटामिन सी की कमी के कारण स्किन काफी बुझी सी लगती है और स्किन में पोषण की कमी लगती है।

इम्यूनिटी को करे कमजोर

शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और शरीर में बीमरियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसकी वजह से आप जल्दी बीमार पड़ सकते है और शरीर में इंफेक्शन लगने की संभावना भी बढ़ जाती है।

वजन बढ़ना

जी हां, अगर आपका भी बिना किसी कारण के तेजी से वजन बढ़ रहा है, तो शायद इसकी वजह शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है। विटामिन सी की कमी के कारण कई बार वजन बढ़ने के साथ बैली फैट भी बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें- रोज दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे

घाव भरने में देरी

शरीर में विटामिन सी कमी के कारण घाव भरने में भी समय सकता है। कई बार इसकी वजह से चोट लंबे समय तक ठीक नहीं होती। कई बार ये लक्षण होने पर अधिकतर लोग इसे अवॉयड करते हैं। जिस कारण आजकल परेशानी बढ़ सकती है।

एनीमिया का खतरा

शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण शरीर में एनीमिया का खतरा भी हो सकता है। क्योंकि आयरन अवशोषण में मदद करता है। कई बार शरीर में आयरन की कमी होने के कारण थकान, मांसपेशियों में दर्द, चक्कर आना और वजन कम होना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

शरीर में विटामिन सी कमी के कारण ये लक्षण नजर आ सकते हैं। ये लक्षण नजर आए, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version