
Rock Salt Bath Benefits: सेंधा नमक का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नही बल्कि कई गंभीर परेशानियों से निजात दिलाने में भी किया जाता है। सेंधा नमक का इस्तेमाल कई बीमारियों में वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में भी किया जाता है। सेंधा नमक में मौजूद गुण शरीर को कई गंभीर परेशानियों से राहत दिलाने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है और यह शरीर के बॉडी सेल्स को हेल्दी रखने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा साधारण नमक की तुलना में बहुत कम होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेंधा नमक में ऐसे ही लगभग 80 से ज्यादा तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेंधा नमक के पानी से नहाना बॉडी के लिए कितना फायदेमंद होता है? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सेंधा नमक के पानी से नहाने के फायदे।
पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने के फायदे- Rock Salt Bath Benefits in Hindi
पानी में सेंधा नमक डालकर नहाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पानी में सेंधा नमक मिलाने से आपके पानी में सल्फेट और मैग्नीशियम मिक्स हो जाता है जो स्किन और शरीर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज सेंधा नमक का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से मिलने वाले वाले कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-
1. थकान दूर करने में फायदेमंद
हलके गुनगुने पानी में सेंधा नामा मिलाकर नहाने से आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सेंधा नमक वाला पानी सल्फेट और मैग्नीशियम के साथ सोडियम युक्त होता है। इस पानी से नहाने पर आपकी स्किन इन्हें अवशोषित करती है और शरीर की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। इस पानी से नहाने पर आपकी थकान दूर होती है और शरीर की ताजगी बढ़ती है।
2. वजन कम करने में उपयोगी
आज के समय में असंतुलित जीवनशैली और खराब खानपान की वजह से लोगों में मोटापा या वजन बढ़ने की समस्या बहुत तेजी से बढ़ी है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपायों को अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेंधा नमक वाले पानी से नहाने पर आपको वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। नमक में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के चयापचय को बढ़ाने का काम करते हैं और इससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
3. स्किन के लिए भी फायदेमंद
स्किन को बेहतर बनाए रखने और स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए भी सेंधा नमक वाले पानी से नहाना बहुत फायदेमंद होता है। सेंधा नमक में मौजूद गुण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद गुण स्किन की सूजन दूर करने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।
4. विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी
शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए सेंधा नमक वाले पानी से नहाना बहुत फायदेमंद होता है। सेंधा नमक वाले पानी में मौजूद सल्फेट और मैग्नीशियम स्किन द्वारा अवशोषित होकर खून में मिलने लगते हैं और खून में मौजूद गंदगी अ विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत मदद करते हैं।
5. स्ट्रेस कम करने में उपयोगी
आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और कामकाज के प्रेशर की वजह से तनाव हर व्यक्ति में बढ़ रहा है। तनाव या स्ट्रेस को कम करने के लिए सेंधा नमक वाले पानी से नहाना बहुत फायदेमंद होता है। इस पानी से नहाने पर मसल्स रिलैक्स होती हैं और तनाव दूर होता है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 समस्याओं से राहत पाने के लिए अचूक उपाय है सेंधा नमक, जानें किस समस्या में कैसे करें इस्तेमाल
लगभग एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर इससे नहाने से आपको ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चोट या मोच आदि के दर्द को कम करने के लिए भी इस पानी से सिंकाई और स्नान करना फायदेमंद होता है। अगर आप स्किन से जुडी किसी गंभीर परेशानी के शिकार हैं, सेंधा नमक वाले पानी से नहाने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)