रोज दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे

Benefits Of Eating Pulses Daily: रोज दाल खाने से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे


Benefits Of Eating Pulses Daily: दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं। दाल खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है क्योंकि ये पचने में काफी आसान होती है। रोज दाल खाना हार्ट के मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है। इसको खाने से हार्ट संबंधी रोग होने की संभावना कम होती हैं। दाल शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इसको खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। दाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ बीमारियों को भी दूर करती हैं। दाल खाने से शरीर की कमजोरी और थकान दूर करने में मदद मिलती है। इसको बनाना भी आसान होता है। आइए जानते हैं रोज दाल खाने के अन्य फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र को करे मजबूत

रोज दाल खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता हैं। दालों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और अपच की परेशानी को आसानी से दूर करता है। दाल खाने से पेट में गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। उन्हें डाइट में जरूर दाल को शामिल करना चाहिए।

प्रोटीन 

जी हां, दाल प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसको खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों का दर्द भी आसानी से दूर होता हैं। नियमित दाल के सेवन से थकान और आलस्य भी दूर होता है। ये शरीर को एनर्जी भी देती है। 

dal

आयरन की पूर्ति

शरीर में आयरन की सही मात्रा होना बहुत आवश्यक होता है। इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या दूर होती हैं। शरीर में आयरन की कमी से थकान और कई बार खून की कमी भी हो जाती है। रोज दाल खाने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ें- खो गई है त्वचा की चमक, तो लगाएं हल्दी के ये 3 उबटन

इम्यूनिटी मजबूत बनाए

रोज दाल खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और बीमारियों से शरीर की रक्षा भी होती हैं। कई दालों में म्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दाल के सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

रोज दाल खाना मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है। दाल में फोलिक एसिड होता है जो प्रेगनेंसी में मां और बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। दाल के सेवन से बच्चे का संपूर्ण विकास होता है और मां के शरीर की थकान भी आासनी से दूर होती है।

रोज दाल खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

इन 4 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए अलसी का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version