इन 4 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए अलसी का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Who Should Not Eat Flaxseeds: कुछ लोगों के लिए अलसी का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। जानें किन लोगों को अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 22, 2023 10:00 IST
इन 4 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए अलसी का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Who Should Not Eat Flaxseeds In Hindi: अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। त्वचा और बालों के लिए भी अलसी के बीज बहुत लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक में मददगार होते हैं। लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में अलसी के बीज खाने के कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगों को अलसी के बीज का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि किन लोगों को अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए? या अलसी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए और इसके क्या नुकसान हैं - 

अलसी के बीज किसे नहीं खाना चाहिए - Who Should Not Eat Flaxseeds In Hindi

कमजोर पाचन वाले लोग

कमजोर पाचन वाले लोगों को अलसी के बीज का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, अलसी के बीज अधिक मात्रा में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आंतों में ब्लॉकेज की संभावना बढ़ जाती है। इससे पेट में दर्द, सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, अलसी का सेवन करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी या कोई तरल पदार्थ पीना जरूरी होता है।

Alsi-Ke-Beej-Kise-Nahi-Khana-Chahiye

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं 

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, अलसी के बीज में एस्ट्रोजन हार्मोन से मिलते-जुलते गुण पाए जाते हैं, जो गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदेह होता है। यह शरीर में हार्मोनल संतुलन को बाधित कर सकता है। इसके अलावा, अलसी की तासीर गर्म होती है, जिससे गर्भपात का खतरा हो सकता है। यही वजह है कि गर्भवती और स्तनपान करवा रही महिलाओं को सीमित मात्रा में अलसी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।   

इसे भी पढ़ें: खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

एलर्जी से ग्रसित लोग

बहुत से लोगों को अलसी के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी का खतरा रहता है। अगर आपको किसी तरह की सूजन, खुजली, जलन या रेडनेस दिखाई दे, तो अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। उल्टी या जी मिचलाने की समस्या में भी अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए। 

दस्त से पीड़ित लोग

दस्त की समस्या में अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए। अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो यह दस्त और भी बढ़ सकता है। अलसी के बीज का ज्यादा सेवन करने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: अलसी के बीज या कद्दू के बीज, कौन है ज्यादा हेल्दी? जानें दोनों के पोषक तत्व

इन 4 तरह के लोगों के लिए अलसी के बीज का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप इस तरह की स्थितियों का सामना कर रहे हैं, तो अलसी के बीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer