
Foods That Trigger Stress And Anxiety: आज के समय में अधिकतर लोग स्ट्रेस और एंग्जायटी से घिरे हुए है। क्या आप जानते हैं स्ट्रेस और एंग्जाइटी का सीधा कनेक्शन हमारे फूड्स से भी होता है। फूड्स हमें हेल्दी रखने के साथ कई फूड्स के सेवन से स्ट्रेस और एंग्जायटी का खतरा भी बढ़ता है। कई लोग स्ट्रेस और एंग्जायटी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। दवाइयों का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकरक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले है। जिनके सेवन से स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ती है और बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ता है। ऐसे में आज ही इन फूड्स का सेवन बंद कर दें।
मीठी चीजें
जी हां, मीठी चीजों के सेवन से स्ट्रेस और एंग्जाइटी बढ़ सकती है। क्योंकि इनको खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। जिस कारण शुगर तेजी से घटता बढ़ता रहता है और जब शरीर का शुगर लेवल बढ़ता है, तो स्ट्रेस और एंग्जाइटी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
आर्टिफिशियल स्वीटनर
आर्टिफिशियल स्वीटनर शरीर के लिए बहुत खतरनाक होते है। इनके सेवन से शरीर में बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाते है। जिस कारण स्ट्रेस और एंग्जाइटी बढ़ती है।
कैफीन का सेवन
ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। कैफीन पीने से एड्रेनल ग्लैंड ओवर-स्टीम्युलेट हो जाती हैं। जिस कारण तनाव बढ़ता है और एंग्जाइटी की समस्या भी बढ़ती है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से बचें।
इसे भी पढ़ें- Benefits Of Hing Water: हींग का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे
रिफाइंड कार्ब्स
रिफाइंड कार्ब्स भी शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह होते है। इनके सेवन से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ता है। इन फूड्स को खाने से शरीर में शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। जिस कारण इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए। ये फूड्स खाने से मूड स्विंग की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
फ्राइड फूड
फ्राइड फूड खाने से तेजी से वजन बढ़ने के साथ स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या भी बढ़ती है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट स्ट्रेस को बढ़ाते है। ये फूड्स मूड स्विंग की समस्या को भी बढ़ाते है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए।
स्ट्रेस और एंग्जाइटी होने पर इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इन फूड्स को खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा भी बढ़ जाता हैं।
All Image Credit- Freepik