प्रेगनेंसी में महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनी डाइट में बदलाव और आदतों में बदलाव करती हैं। जो भी प्रेगनेंट महिला खाती है, उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। जिस कारण महिला को अपनी डाइट का विशेष रूप से ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन कई बार महिलाएं जाने अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर देती हैं, जो शिशु के विकास पर बुरा असर डालती हैं। खराब आदतें बच्चे की सेहत पर विपरीत असर डाल सकती हैं। चाय और कॉफी में कैफीन नामक एक तत्व होता है, जो दिमाग के लिए नशीले पदार्थ की तरह काम करता है। प्रेगनेंसी में कैफीन का सेवन शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
प्रेगनेंसी के समय कैफीन लेने के नुकसान
प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। ये होने वाले शिशु की स्वास्थ्य को सीधा प्रभावित कर सकता हैं। कैफीन के अधिक सेवन से मिसकैरेज यानी गर्भपात का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। चाय और कॉफी में काफी मात्रा में कैफीन पाया जाता है, जो शिशु की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। चाय कॉफी के बजाय आप हर्बल टी का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। कैफीन का सेवन होने वाली मां की नींद में भी खलल डाल सकता है, क्योंकि कई बार कैफीन के सेवन से नींद न आने की समस्या पैदा हो जाती है। कैफीन का सेवन लगातार करने से एसिडिटी और कब्ज की शिकायत भी रहने लगती है जो प्रेगनेंसी के लिए सही नहीं होती।
टॉप स्टोरीज़
किन चीजों में कैफीन पाया जाता हैं?
कैफीन मुख्य रूप से चाय और कॉफी में पाया जाता है। इसके अलावा एनर्जी ड्रिंक्स, चॉकलेट्स, एनर्जी बार आदि में भी कैफीन होता है। इसलिए महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। अगर चाय-कॉफी पीना बहुत जरूरी है, तो दिन में 1-2 कप से ज्यादा इसका सेवन न करें। इसे शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में पूछ लें।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेगनेंसी में हेयर कलर करवा सकते हैं? जानें खतरे और सावधानियां
कैफीन के सेवन से होने वाले नुकसान
कैफीन का ज्यादा सेवन मिसकैरिज का खतरा बढ़ाता है।
कैफीन के सेवन से प्रगनेंट महिला को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
कैफीन के सेवन से महिला के शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है।
कैफीन के सेवन से शिशु के विकास पर भी असर डालता है।
कैफीन के लगातार सेवन से होने वाले शिशु का वजन भी कम हो सकता है।
All Image Credit- Freepik