गर्भावस्था का फेज हर महिला के लिए बेहद खास होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एक्सट्रा केयर और प्यार की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दौर में उनके शरीर में बहुत जल्दी-जल्दी बदलाव आते हैं। इसके साथ ही हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी मूड स्विंग होता है, ऐसे में महिलाओं को प्यार और केयर की जरूरत होती है। प्रेग्नेंट महिला की खातिरदारी में परिवार के सभी लोग लगे रहते हैं और मां और पेट में पल रहे बच्चे को हेल्दी बनाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजें भी खूब खिलाते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को इस दौरान तरह-तरह की फूड क्रेविंग भी होती है तो कई बार प्रेग्नेंट महिलाएं जंक फूड भी खाती हैं, जिसके कारण उनका वजन ज्यादा बढ़ने लगता है जो कि नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में हम क्लाउड 9 हॉस्पिटल नोएडा की फर्टिलिटी डिपार्टमेंट की एसोसिएट डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ने के नुकसान और इसे कंट्रोल करने के तरीके बता रही हैं।
प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ने के नुकसान - Gaining Too Much Weight During Pregnancy Side Effects In Hindi
डॉक्टर राखी का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने वजन को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ता है तो ये आपके और आपके बच्चे की हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी से पहले दुबली-पतली होती है उनका वजन प्रेग्नेंसी के दौरान तेजी से बढ़ता है। प्रेग्नेंसी में ओवरवेट होना यानी ज्यादा वजन बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वजन बढ़ने से हार्ट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और इसके साथ ही डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही ज्यादा वजन बढ़ने से प्रसव के लिए सिजेरियन करवाने की आवश्यकता हो सकती है, जो मां के शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में लस्सी पीना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
प्रेग्नेंसी में वजन कंट्रोल करने के लिए क्या करें? - What To Control Weight During Pregnancy
1. प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को अपनी क्रेविंग्स पर कंट्रोल करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान जब महिलाओं को खाने की क्रेविंग होती है तो वह ज्यादातर अनहेल्दी खाना ही खाती है जो कि वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली जटिलताओं की वजह से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय
2. प्रेग्नेंट महिलाओं को फोलिक एसिड के भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए महिलाएं रोजाना डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर को पोषण मिलेगा और पेट में पल रहे बच्चे का विकास भी अच्छा होगा।
3. प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डाइट में आयरन से भरपूर खाने की चीजों को भी शामिल करना चाहिए। इसके लिए हरी सब्जियां, लीन मीट और बीन्स को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में खून बढ़ेगा तो बच्चे के पोषण के लिए जरूरी है।
4. प्रेग्नेंट महिलाओं को डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों को भी अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए मछली, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और अखरोट का सेवन किया जा सकता है।
गर्भावस्था के दौरान वजन को कंट्रोल करने के लिए सही आहार और डॉक्टर की सलाह पर नियमित व्यायाम जरूरी है।
All Images Credit- Freepik