Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में कितना वजन होना चाहिए? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ना सामान्य होता है। लेकिन गर्भावस्था में महिलाओं का कितना वजन बढ़ना चाहिए और ज्यादा या कम वजन होने से उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में कितना वजन होना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Why Does Weight Matter During Pregnancy: बेबी प्लानिंग करते समय महिलाएं अपनी सेहत और खान-पान का खास ध्यान रखने लगती है। कंसीव करने के बाद महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर और ज्यादा एक्टिव हो जाती है। ताकि प्रेग्ननेंसी के दौरान उन्हें और भ्रूण को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या न हो। प्रेग्नेंसी में सही डाइट और गर्भ में भ्रूण के बढ़ने के साथ महिलाओं का वजन बढ़ना सामान्य होता है। लेकिन, कुछ महिलाओं का प्रेग्नेंसी के दौरान वजन कम या ज्यादा बढ़ता है, जिस कारण महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि प्रेगनेंसी में नॉर्मल वेट कितना होना चाहिए? महिलाओं के इस कंफ्यूजन को दूर करने और प्रेग्नेंसी के दौरान कितना वजन बढ़ना सामान्य होता है यह जानने के लिए हमने दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से बात की।

प्रेग्नेंसी में कितना वजन बढ़ना सामान्य है? - How Much Weight Gain is Normal in Pregnancy in Hindi?

डॉ. गुंजन मल्होत्रा ने बताया कि, यू.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन (IOM) के द्वारा जारी एक दिशा-निर्देश को दुनिया भर के डॉक्टर्स फॉलो करते हैं। इस गाइडलाइन के मुताबिक महिलाओं के प्रग्नेंसी से पहले के वजन के अनुसार महिलाओं का कितना वजन होना चाहिए, यह तय किया जाता है।

  • गर्भावस्था से पहले कम वजन वाली महिलाओं के लिए जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से कम है उनका वजन 12.5 से 18 किलोग्राम के बीच बढ़ता है।
  • गर्भावस्था से पहले सामान्य वजन वाली महिलाओं के लिए, जिनका बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच है उनका वजन 11.5 से 16 किलोग्राम के बीच बढ़ सकता है।
  • गर्भावस्था से पहले ज्यादा वजन वाली महिलाओं, जिनका बीएमआई 25 से 29.9 के बीच होता है, उनका वजन 7 से 11.5 किलोग्राम के बीच बढ़ना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी से पहले जो महिलाएं मोटापे का शिकार होती है और जिनका बीएमआई 30 से ज्यादा होता है, प्रेग्नेंसी के दौरान उनका वजन 5 से 9 किलोग्राम के बीच बढ़ना हेल्गी माना जाता है। 

प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ने से क्या होता है? - Is Gaining Too Much Weight Harmful to The Baby in Hindi?

डॉ. गुंजन मल्होत्रा का कहना है कि, गर्भावस्था के दौरान बहुत ज्यादा वजन बढ़ने से गर्भ में पल रहे भ्रूण को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। प्रेग्नेंसी में जिन महिलाओं का वजन ज्यादा बढ़ता है, उनका बच्चा औसत से काफी बड़ा पैदा हो सकता है, और जन्म के समय कई समस्याएं बढ़ सकती हैं, जैसे कि कंधे का डिस्टोसिया या समय से पहले जन्म होना। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा वजन बढ़ने से पोस्टपार्टम वजन के भी बने रहने की संभावना बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने से जुड़ी बातों पर भरोसा करने से पहले जान लें ये 6 फैक्ट्स

Pregnancy Weight Gain

प्रेग्नेंसी में महिलाओं का वजन कम होने से क्या होता है? - How Does Low Weight Affect Pregnancy in Hindi?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी वजन होना जरूरी है। जिस तरह महिलाओं का ज्यादा वजन बच्चे और मां के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, उसी तरह कम वजन भी भ्रूण के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अगर किसी महिला का वजन प्रेग्नेंसी के दौरान सही तरह से नहीं बढ़ता है और उसे गर्भावस्था में पोषक तत्वों से भरपूर अलग-अलग खाद्य पदार्थ नहीं मिलते हैं, तो यह शिशु के विकास में समस्या का कारण बन सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान आपका कम वजन बच्चे के समय से पहले जन्म का कारण बन सकता है, या जन्म के दौरान उसका वजन कम हो सकता है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन यू.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिसिन की गाइडलाइन के अनुसार गर्भावस्था से पहले के वेट के अनुसार सही मात्रा में बढ़ना जरूरी है। इसलिए, अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपका वजन सही तरीके से नहीं बढ़ रहा है या ज्यादा बढ़ रहा है तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें और अपने डॉक्टर से सही वजन बनाए रखने के लिए कंसल्ट करें, ताकि मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य का सही ध्यान रखना जा सके।
Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में दिखे ये 5 संकेत तो न बनाएं शारीरिक संबंध, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

Disclaimer