रिफाइंड कार्स जिनको प्रोसैस्ड कार्ब्स भी बोला जाता है सेहत के लिहाज से नुकसानदायक होते हैं। दरअसल रिफाइंड कार्ब्स वह कार्ब्स होते हैं जो आसानी से पच जाते हैं। लेकिन यह आपके लिए सेहतमंद या अच्छे नहीं होते हैं। यही नहीं इनका सेवन करने से इंसुलिन लेवल भी बहुत तेजी से बढ़ जाता है। सारा जंक फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज़, चिप्स और शुगर से युक्त चीजें रिफाइंड कार्ब्स से भरपूर होती है। अगर अधिक मात्रा में रिफाइंड कार्ब्स का सेवन कर लिया जाए तो इससे मोटापा बढ़ता है, हृदय बीमारियां होने का रिस्क बढ़ता है और आपकी सेहत के लिए यह बिलकुल भी अच्छे नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं किन किन चीजों में रिफाइंड कार्ब्स मिले होते हैं और यह आपके लिए कैसे नुकसानदायक होते हैं।
रिफाइंड कार्ब्स किन-किन चीजों में मिला होता है?
- मैदा
- दूध के पाउडर में
- पास्ता
- सफेद ब्रेड
- सफेद चावल
- सफेद चीनी
- ब्रेकफास्ट सीरियल्स
- पेस्ट्री और केक
- डोनट
- चुरोस
- वेफर और स्नैक्स
- मिठाइयां
- एनर्जी ड्रिंक्स
- सोडा
- बिस्कुट
- फ्राइड फूड।
इसे भी पढ़ें : मखाना, गुड़ और देसी घी है अच्छी सेहत के लिए अनोखा कॉम्बिनेशन, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
रिफाइंड कार्ब्स का सेवन करने से क्या क्या नुकसान पहुंच सकता है?
1. इनमें नहीं होते हैं कोई पौष्टिक तत्व
रिफाइंड कार्ब्स से भरपूर चीजें स्वाद में अच्छी होती हैं। लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि इनमें थोड़ा सा भी पोषण नहीं होता है। यह चीजें कैलोरीज़ से भरपूर होती हैं जो आपको काफी मोटा कर सकती हैं। प्रोसेसिंग के दौरान इनका सारा फाइबर और विटामिन नष्ट हो जाते हैं।
2. बढ़ सकता है ब्लड ग्लूकोज
रिफाइंड कार्ब्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है। ये आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को काफी तेजी से बढ़ा सकती हैं। इन्हें खाने से आपको बहुत जल्दी भूख भी लगती है जिस कारण इनका सेवन मात्रा से अधिक हो जाता है।
3. बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा
जब ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ता है तो पैंक्रियाज इंसुलिन निकालना शुरू कर देता है। जब इसका सेवन अधिक किया जाता है तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस उत्पन्न होना शुरू हो जाता है। मतलब आपकी पैंक्रियाज इंसुलिन नहीं बना पाती और ब्लड ग्लूकोज लेवल हाई ही रहता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
4. इससे मोटापा बढ़ सकता है
रिफाइंड कार्ब्स में कैलोरीज़ अधिक मात्रा में होती हैं। यह आपकी भूख को शांत नहीं कर पाते हैं और आपको इन्हें खाने के कुछ समय बाद ही दुबारा भूख लग जाती है जिससे आप ओवर ईटिंग करना शुरू कर देते हैं और आपका मोटापा बढ़ना शुरू हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब
5. बैली फैट बढ़ सकता है
आप जितना अधिक रिफाइंड कार्ब्स का सेवन करेंगे, पेट पर चर्बी जमा होने का उतना ही रिस्क बढ़ जायेगा। पेट पर जमा हुआ फैट शरीर के लिए सबसे अधिक खतरनाक होता है और यह काफी सारी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। इससे स्ट्रेस लेवल भी बढ़ सकता है जो मानसिक सेहत के लिए नुकसान दायक है।
6. हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है
रिफाइंड कार्ब में नमक की मात्रा अधिक होती है जिससे ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ सकता है। अधिकतर रिफाइंड फूड फ्राइड होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ सकता है। यह आपके हृदय रोगी बनने का रिस्क काफी गुणा बढ़ा देता है।
7. कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है
रिफाइंड कार्ब्स का सेवन करने से इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है। जिससे बॉडी का स्ट्रेस लेवल अधिक बढ़ सकता है। इससे डीएनए म्यूटेशन ट्रिगर हो सकती है जिस कारण सेल्स में कैंसर प्रोटीन का उत्पादन होना शुरू हो जाता है।
रिफाइंड कार्ब का सेवन करने से काफी सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनका सेवन काफी कम मात्रा में और कभी-कभी ही करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version