मखाना, गुड़ और देसी घी है अच्छी सेहत के लिए अनोखा कॉम्बिनेशन, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

मखाना, गुड़ और घी का एकसाथ सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, जानें इसके फायदे और सेवन के तरीके के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
मखाना, गुड़ और देसी घी है अच्छी सेहत के लिए अनोखा कॉम्बिनेशन, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका


मखाना सेहत के लिए बहुत हेल्दी फूड माना जाता है। हमारे देश में मखाने का इस्तेमाल धार्मिक कामकाज से लेकर खानपान में कई तरीकों से किया जाता है। मखाना के फायदे सेहत के लिए अनेकों हैं और इसे फॉक्स नट्स, कमल का बीज जैसे कई अन्य नामों से जाना जाता है। डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए मखाने का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो मखाने का सेवन तो कई तरीके से किया जाता है लेकिन मखाना, गुड़ और देसी घी का एकसाथ सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मखाना, गुड़ और घी को सेहत के लिए अनोखा कॉम्बिनेशन माना जाता है। मखाना का सेवन वजन कम करने से लेकर डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मखाने में सेहत के लिए जरूरी कैल्शियम, कार्ब्स, आयरन और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसमें एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है। मखाना में हेल्दी फैट की मात्रा अधिक होती है और सैचुरेटेड फैट कम मात्रा में होता है इसलिए यह हार्ट के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मखाना का सेवन अगर आप गुड़ और घी के साथ करते हैं तो इससे सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

मखाना, गुड़ और घी का एकसाथ सेवन करने के फायदे (Makhana, Jaggery And Ghee Benefits)

Makhana-Jaggery-Ghee-Benefits

कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल और डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट दिल से जुड़ी बीमारियों में उपयोगी होता है और इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है। इसके साथ ही गुण में सेहत के लिए मौजूद पोषक तत्व मखाने के फायदे को बढ़ाने का काम करते हैं। मखाना, गुड़ और घी का एकसाथ सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। मखाना, गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन चीजों का एकसाथ सेवन करने से शरीर को मिलने वाले प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : आंत और पेट को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये 4 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स, मिलेंगे कई फायदे

1. हड्डियों के लिए फायदेमंद कॉम्बिनेशन

हड्डियों को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाने के लिए मखाना, गुड़ और देसी घी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मखाना और गुड़ में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मखाना, गुड़ और घी का एकसाथ सेवन करने से आपको हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। गठिया के मरीजों के लिए भी इसका सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है।

2. वजन कम करने में फायदेमंद

आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग मोटापे की समस्या का शिकार हो रहे हैं। वजन कम करने के लिए मखाना, गुड़ और घी का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कमजोर होने से बचाते हैं और शरीर के चयापचय को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। इन तीनों चीजों का एकसाथ सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और मोटापे की समस्या से निजात मिलता है।

इसे भी पढ़ें : मिथिला मखाना है सेहत के लिए खास, कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसी इन 5 समस्याओं में फायदेमंद है इसका सेवन

Makhana-Jaggery-Ghee-Benefits

3. हार्ट के लिए बहुत उपयोगी

हार्ट से जुड़ी समस्याओं में मखाना का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद सोडियम और पोटैशियम का सही संतुलन आपके हार्ट के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। मखाना, गुड़ और घी का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी कई गंभीर स्थितियों में भी फायदा मिलता है। इनमें मौजूद गुड फैट हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का नियंत्रण करने का काम करता है। 

4. एंटी एजिंग गुण स्किन के लिए उपयोगी

कई अध्ययन से यह बात निकलकर सामने आई है कि मखाने में मौजूद गुण स्किन पर एजिंग के प्रभाव को कम करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद एमिनो एसिड जिनमें ग्लूटामाइन, सिस्टीन, आर्जिनिन और मेथियोनीन होते हैं स्किन पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने का काम करते हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने और बढ़ती उम्र की वजह से स्किन पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने के लिए मखाना, गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब

5. किडनी को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद

आज के समय में जंक फूड्स और फास्ट फूड के सेवन की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थों की मौजूदगी बढ़ती है। इससे बचने के लिए आप मखाना, गुड़ और घी का स्नैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं। मखाने में मौजूद गुण किडनी को हेल्दी रखने के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए मखाना, गुड़ और घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

कैसे करें मखाना, गुड़ और घी का एकसाथ सेवन?  

मखाना, गुड़ और घी का एकसाथ सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन तीनों चीजों का एकसाथ सेवन कई तरीकों से किये जा सकता है। आप सबसे पहले मखाने को घी में डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी घी और उचित मात्रा में गुड़ को पीसकर डालें। अब जब यह गुड़ पिघलकर अच्छी तरफ से मिल न जाए तब तक इसे धीमी आंच पर रखें। अच्छी तरह से मखाने में घी और गुड़ मिल जाने पर इसे निकालकर किसी बर्तन में रखें और रोजाना इसका सेवन करें। डायबिटीज जैसी खानपान से जुड़ी समस्या से ग्रसित होने पर इनका सेवन चिकित्सक की सलाह के बाद ही करें।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नीम और हल्दी खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version