आंत और पेट को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये 4 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स, मिलेंगे कई फायदे

प्रोबायोटिक ड्रिंक्स का सेवन आंत और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें ऐसे ही 4 फायदेमंद प्रोबायोटिक ड्रिंक्स के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंत और पेट को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये 4 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स, मिलेंगे कई फायदे


शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने के लिए खानपान का संतुलित और पौष्टिक होना बहुत जरूरी है। खानपान का सीधा असर आपकी आंत और पेट पर होता है और अगर आपके पेट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो इसका सीधा असर आपके पेट पर पड़ता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली का 70 प्रतिशत हिस्सा आंत के दीवारों के भीतर होता है। ऐसे में शरीर को रोगमुक्त बनाए रखने के लिए और फिट रखने के लिए पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। आंतों और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर हम प्रोबायोटिक शब्द के अर्थ को ही देखें तो इसका मतलब होता है जीवन के लिए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रोबायोटिक आपके स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है। आज हम ऐसे ही 5 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपकी आंत और पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

आंत और पेट को हेल्दी रखने के लिए 5 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स (Probiotic Drinks For Gut Health)

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए और आंत व पेट को हेल्दी रखने के लिए प्रोबायोटिक ड्रिंक्स का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। शरीर में ज्यादातर परेशानियां और समस्याएं पेट से ही शुरू होती हैं ऐसे में इनसे बचने के लिए पेट के स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखना चाहिए। पाचन तंत्र में मौजूद एंजाइम को संतुलित करने के लिए और पेट में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं ऐसे ही 5 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स के बारे में जिनका सेवन शरीर को निरोगी बनाने और पेट व आंत को बेहतर बनाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : Sweet chestnut: शाहबलूत के सेवन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन के तरीके

 Probiotic-Drinks-For-Gut

1.  प्रोबायोटिक नींबू पानी (Probiotic Lemon Water)

नींबू पानी का सेवन पेट और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको प्रोबायोटिक लेमन वाटर के बारे में पता है? यह आम नींबू पानी से थोड़ा अलग होता है। इसे आसानी से घर पर तैयार भी किया जा सकता है। यह ड्रिंक न सिर्फ आपके पाचन तंत्र के लिए उपयोगी होती है बल्कि इसके सेवन से आपकी स्किन और शरीर के कई अन्य अंगों को भी फायदा मिलता है। प्रोबायोटिक लेमन वाटर बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होती है-

  • नींबू - 10
  • ब्राउन शुगर - कप
  • मट्ठा - 1 कप
  • पानी - 2 से 3 कप 
  • एक जार

इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले ब्राउन शुगर को कंज के जार में डालकर उसे थोड़ा गर्म पानी की सहायता से घोल लें। जार में नींबू का रस डालकर इसमें पानी मिला लें। इसके बाद इसमें मट्ठा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस जार को कसकर बंद कर दें और इसे 2 से 3 दिन तक ऐसे ही रखा रहने दें। इसके बाद इसे फ्रिज में स्टोर करें और रोजाना सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : बादाम का हलवा खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

 Probiotic-Drinks-For-Gut

2. छाछ (Buttermilk)

छाछ का सेवन गर्मी के मौसम में भारत के हर कोने में किया जाता है। यह बहुत ही फायदेमंद प्रोबायोटिक ड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया आंत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप आसानी से छाछ की ड्रिंक घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले इन चीजों को इकठ्ठा कर लें-

  • दही - 1 कप
  • जीरा पाउडर - 1 चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 
  • पानी - 1 गिलास

इसे तैयार करने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इसे किसी बर्तन में निकाल लें। आप इस ड्रिंक में अपने स्वाद के अनुसार नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : बच्चों को खिलाएं ये स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा, शरीर में बढ़ेगा खून और मिलेंगे कई फायदे

 Probiotic-Drinks-For-Gut

3. कांजी (Kanji)

कांजी सेहत के लिए फायदेमंद बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है। इसमें शरीर के लिए फायदेमंद अच्छे बैक्टीरिया पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसे आप घर आसानी से बना भी सकते हैं। पाचन तंत्र के लिए यह ड्रिंक बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसका नियमित सेवन करने से आपकी आंत और पाचन तंत्र के साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। इसे तैयार करने के लिए इन चीजों की जरूरत होती है-

  • पानी - 1 लीटर
  • राई - 1.5 छोटी चम्मच
  • नमक - 1.25 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गाजर - 2-3
  • चुकंदर- 1-2

सबसे पहले गाजर और चुकंदर को छीलकर काट लें। इसके बाद राई को हल्का मोटा पीस कर रख लें। अब सभी चीजों को एक बर्तन में रखकर ढक दें। कांच के बर्तन में इन चीजों को रखें और ढक्कन हल्का खुला रखें। इसे 5 से 6 दिनों तक धूप में रखें। इसके बाद पानी को छानकर पियें।

4. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

फर्मेंटेड कच्चा एप्पल साइडर विनेगर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे तैयार करने का तरीका इस प्रकार से है-

  • सेब का सिरका -2 बड़े चम्मच
  • सेब का रस - 2 बड़े चम्मच
  • ठंडा पानी -1 गिलास
  • दालचीनी - 1 चुटकी

इन सभी चीजों को एक कप में मिलाएं। इसके बाद इसे फ्रिज में कुछ देर तक ठंढा होने के लिए रखें। थोड़ी देर बाद इसे बर्फ डालकर पियें।

 Probiotic-Drinks-For-Gut

इसे भी पढ़ें : सेहतमंद रहना है तो खाने से जुड़ी आदतों में करें सुधार, जानें खाने से कैसे बनाएं एक हेल्दी रिश्ता

इन ड्रिंक्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्रोबायोटिक ड्रिंक्स आपकी आंत और पेट को स्वस्थ रखने का काम करते हैं और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये 5 तरह के हलवा, दूर होंगी कई शारीरिक समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version