बच्चों के लिए इन 6 तरीकों से फायदेमंद है सेब का सिरका, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

बच्चों के लिए सेब के सिरके के कई फायदे हैं। इसके सेवन से पाचन की समस्या नहीं होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के लिए इन 6 तरीकों से फायदेमंद है सेब का सिरका, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका


एक माता-पिता के रूप में आप अपने बच्चे के खानपान और सेहत को लेकर हमेशा फ्रिकमंद रहते हैं। हमेशा मन में ख्याल आता है कि बच्चे को ऐसा क्या दें, जो उसकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और वह बीमारियों से दूर रहेंगे। बच्चे को खाना खिलाना एक सबसे मुश्किल कामों में से एक है इसलिए माता-पिता उनके शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर भी चिंतित रहते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को सर्दी-जुकाम और कई तरह के रोगों से बचाने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का सिरका बच्चों के मूड को ठीक करने में भी सहायक होता है। इससे पेट की समस्याओं में भी काफी हद तक आराम मिलता है। हालांकि इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करने देना चाहिए ताकि बच्चे को कोई नुकसान न हो। 

बच्चों के लिए सेब के सिरके के फायदे

1. एसिड रिफ्लक्स की समस्या में आराम

आमतौर पर बच्चों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। इस परेशानी में पेट में एसिडिटी या गैस अधिक बनने लगता है। इस दौरान बच्चे के पेट में दर्द और जलन की परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में आप बच्चे को एप्पल साइडर विनेगर को पतला करके दे सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व एसिड रिफ्लक्स की समस्या में आराम दिलाता है और इसके लक्ष्णों को कम करने में भी कारगर है।

2. रूसी की समस्याओं से निजात

कई बार बच्चों को बालों में डैंड्रफ और रूसी की समस्या हो जाती है। ऐसे में बच्चों के बालों में खुलजी और घाव की परेशानी भी होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप बच्चे के बालों में सेब का सिरका लगा सकते हैं। दरअसल सेब सिरका में एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो डैंड्रफ को खत्म करने में मददगार होते हैं।

Apple-cider-vinegar-kids

Image Credit- Freepik 

3. बेहतर इम्यूनिटी के लिए

बेहतर इम्यूनिटी बच्चों को रोगों से लड़ने में मदद करती है। कई बार बच्चे मौसम की वजह से बीमार पड़ जाते हैं। सेब के सिरके में कैरोटेनॉयड्स और बीटा कैरोटेनॉयड्स जैसी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।

4. दाद-खुजली को ठीक करे

कई बार बच्चों के शरीर पर दाद के निशान हो जाते हैं, जिसकी वजह से बच्चों  के जलन और खुजली की समस्या होती है। साथ ही इससे शरीर पर दाग भी आ जाते हैं। सेब के सिरके में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जिसकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है।

इसे भी पढें- बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में जोड़ें ये 7 चीजें

5. एक्जिमा में मददगार

एक्जिमा एक ऐसी बीमाीर है, जिसमें त्वचा में तेज खुजली और लाल चकत्ते देखने को मिलते हैं। इससे स्किन रूखी और लाल हो जाती है। मौसम बदलने के साथ बच्चों में ये समस्या और बढ़ सकती है लेकिन सेब के सिरके के सेवन से ये समस्या कम हो सकती है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जिसे आप प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। इससे काफी आराम मिलता है।

6. सर्दी-खांसी में आराम 

सर्दियों में बच्चों में खांसी-सर्दी की समस्या आम होती है। इससे बच्चे का शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इस समस्या में बच्चे को दो चम्मच सेब का सिरका देने से काफी आराम मिलता है। साथ ही इससे बच्चे के मूड को ठीक करने में भी मदद मिलती है और स्थिति को गंभीर होने से रोकने में सहायता करता है।

Apple-cider-vinegar-kids

Image Credit- Freepik 

ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल

1. सेब के सिरके का उपयोग किसी भी सलाद के लिए किया जा सकता है। इससे बच्चे को भोजन पचाने में भी मदद मिलती है।

2. मीट या कबाब में भी आप सेब के सिरके मिलाकर बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं।

3. इसके अलावा आप जूस में भी एक चम्मच सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. इसके अलावा आप पानी में भी सेब के सिरके का इस्तेमाल को मिलाकर दे सकते हैं।

सावधानियां

सेब के सिरके का ज्यादा इस्तेमाल करने से बच्चों के दांत खराब हो सकते हैं। इसके अलावा अधिक सेवन से त्वचा पर रैशेज और पेट की समस्या भी हो सकते है इसलिए इसकी संतुलित मात्रा ही लें और बच्चों को हमेशा पानी में मिलाकर सेब का सिरका पीने को दें।

  Main Image Credit- Freepik 

Read Next

कॉपर (तांबा) से भरपूर होते हैं ये 7 फूड्स, जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है इनका सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version