देश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय और एक्सपर्ट दोनों इम्यूनिटी की मजबूती के लिए तरह-तरह के तरीके बता रहे हैं। इस वायरस से ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। हालांकि अब व्यस्त लोग भी इसके कहर से बच नहीं रहे हैं। व्यस्त लोगों की इम्यूनिटी बच्चों की तुलना में ज्यादा मजबूत होती है। जब वह भी इसके चपेट में आ रहे हैं तो सोचिए कि बच्चों के लिए यह वायरस कितना खतरनाक है। ऐसे में बच्चों की इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। आज का हमारे लिख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप उनकी डाइट में किन-किन चीजों को जोड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
1 - लहसुन और प्याज का उपयोग
बता दें कि फ्लू और इंफेक्शन से लड़ने में लहसुन और प्याज दोनों ही बेहद मददगार हैं। यह इम्यूनिटी को न केवल मजबूती देते हैं बल्कि शरीर को संक्रमण से दूर ही रखते हैं। अगर बच्चे की डाइट में लहसुन और प्याज दोनों को शामिल किया जाए तो उनकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और वह संक्रमण से दूर भी रहेगा। क्योंकि बच्चे लहसुन की कलियां कच्ची नहीं खा सकते हैं। ऐसे में आप उनकी पसंदीदा चीज या दाल में लहसुन के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालकर उनका सेवन करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Curd & Roasted Cumin Seeds Combination: दही और भूने जीरे के सेवन से सेहत को होते हैं 7 फायदे, जानें नुकसान भी
टॉप स्टोरीज़
2 - खट्टे फल का सेवन
बता दे की विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूती देता है। ऐसे में अगर बच्चों की डाइट में विटामिन सी को जोड़ेंगे तो यह न केवल इम्यूनिटी को मजबूती देगा बल्कि संक्रमण से बचाएगा। अब सवाल यह है खट्टे फलों में कौन-कौन से फल फायदेमंद है। ऐसे में आप नींबू का रस, संतरा, मौसमी, अंगूर आदि को जोड़ सकते हैं। यह फल न केवल इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि शरीर को कई समस्याओं से दूर भी रखता है।
3 - हल्दी को जोड़ें
बता दें कि हल्दी के अंदर सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण न केवल शरीर को संक्रमण से बचाते हैं बल्कि शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती में देते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों के खाने में हल्दी को जोड़ेंगे तो वे संक्रमण से दूर रहेंगे और उनकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी। बता दें कि हल्दी दिल की समस्या, अल्जाइमर आदि से लड़ने में भी बेहद मददगार है।
4 - नारियल का तेल
खाना बनाते वक्त अधिकतर लोग देसी घी, रिफाइंड, सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं। अगर वहीं लोग अपने खाने में इन सब तेलों के बजाय नारियल के तेल का इस्तेमाल करें तो इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट कर सकता है। बता दें कि नारियल तेल के अंदर Lauric acid (लॉरिक अम्ल) मौजूद होता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाला कैप्रीलिक (Caprylic Acids) प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देता है। ऐसे में आप बच्चों के डाइट में नारियल के तेल को भी जोड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कोरोना से संक्रमित लोग न करें इन चीजों का सेवन, वरना देरी से हो सकती है रिकवरी
5 - ब्रोकली का उपयोग
बता दें कि ब्रोकली हरे रंग की होती है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि हरी सब्जियों के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन जैसे- विटामिन ई, ए, सी आदि मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अंदर फाइबर भी पाया जाता है जो न केवल इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है बल्कि संक्रमण को भी दूर कर सकता है। अगर आप बच्चों की डाइट में ब्रोकली को जोड़ते हैं तो यह न केवन बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाएगा बल्कि बच्चों को कई समस्याओं से दूर भी रखेगा।
6 - आप बच्चों को काढ़ा भी बना सकते हैं, जिसमें आप लॉन्ग, इलायची, काली मिर्च, अदरक, अजवाइन, शहद, तुलसी के पत्ते आदि को जोड़ सकते हैं। लेकिन सबसे पहले आपको इनकी सीमित मात्रा का पता लगाना होगा क्योंकि इन सब की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ये बच्चों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।
7 - बच्चे की डाइट में गर्म पानी जोड़ना भी एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि गर्म पानी बच्चों की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती देता है।
नोट - बता दें कि ऊपर बताई गई चीजों को अगर बच्चों की डाइट में जोड़ते हैं तो ऐसा करने से बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी लेकिन अगर बच्चा किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है या वे किसी स्किन एलर्जी का शिकार है तो उसकी डाइट में कुछ भी जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Read More Articles on healthy diet in hindi