कहते हैं, सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी, दोपहर में दही और रात में सोने से पहले गर्म दूध यह तीनों गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। दही वह खाद्य पदार्थ होता है, जिसका सेवन हर उम्र के लोग करते हैं। आलू दही हो या लौकी का रायता, दही हर चीज में अच्छी होती है। इसके अंदर पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन आदि दही को और पोष्टिक बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दही के साथ भुने हुए जीरे का (curd and cumin seeds combination) प्रयोग करें और इसका सेवन किया जाए तो यह सेहत को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। जी हां, हमारा आज लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दही और भुने हुए जीरे का कॉम्बिनेशन कैसा होता है। साथ ही इसके फायदे (Benefits of curd and cumin seeds) और नुकसान के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
1 - पाचन क्रिया के लिए अच्छा है दही और भुना हुआ जीरा (roasted cumin seeds or curd for digestion)
बता दें कि दही के अंदर प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। जो पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाते हैं। वही दही के अंदर पाए जाने वाले एंटीबायोटिक दस्त और कब्ज की समस्या से दूर रखते हैं। वहीं जीरा पेट दर्द, मतली, अपच, दस्त, पेट फूलने की समस्या आदि से दूर रखता है। ऐसे में अगर आप दही और जीरे का सेवन एक साथ करते हैं, चाहे वह रायते के रूप में हो या छाछ के रूप में हो और उसमें काली मिर्च का पाउडर भी मिलाते हैं तो ऐसा करने से न केवल पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती है बल्कि पेट की कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
टॉप स्टोरीज़
2 - इम्यूनिटी के लिए दही और भुना हुआ जीरा (roasted cumin seeds are curd for immunity)
बता दें कि दही में प्रोबायोटिक पाया जाता है जो न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देता है बल्कि आंतों से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है। वहीं जीरे के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का में मदद करता है साथ ही वह तनाव, ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा, सूजन आदि को भी दूर करता है। ऐसे में अगर दही के साथ जीरे का सेवन किया जाए तो यह न केवल शरीर में विटामिन सी की मात्रा को पूरा करता है बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूती देता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में रोज पिएं केरल का फेमस कुलुक्की शरबत (Kulukki Sharbat), इम्यूनिटी बढ़ने के साथ होंगे ये 6 फायदे
3 - त्वचा के लिए दही और भुना हुआ जीरा (roasted cooking seeds and curd for skin)
बता दें कि दही के अंदर जिंक, फास्फोरस, विटामिन ए आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा पर चमक लाने के साथ-साथ तैलीय त्वचा को भी दूर करता है। वहीं जीरे के अंदर विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र को रोकने के साथ-साथ कैंसर का कैंसर, सूजन संक्रमण आदि से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में अगर आप दही और जीरे का प्रयोग एक साथ करते हैं तो यह ना केवल चेहरे में चमक बढ़ाएं रखता है बल्कि विटामिन ए और विटामिन ई त्वचा को कई समस्याओं से दूर भी रख सकता है।
4 - मोटापे से लड़ें दही और भुना हुआ जीरा (roasted cumin seeds and curd for weight loss)
बता दें कि जीरे के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। जो लोग मोटापे से ग्रस्त होते हैं या जिन लोगों में अत्यधिक चर्बी व कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है, अगर वह भुना हुआ जीरा का सेवन करते हैं तो समस्या दूर हो जाती है। वहीं दही भी मोटापे को दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। दही के सेवन से रक्त का प्रभाव सुधरता है और शरीर के अंदर अतिरिक्त चर्बी को दही बाहर निकालता है। यह ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से भी लड़ता है। ऐसे में आप रोज दही में एक चम्मच भुना हुआ जीरा मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से वजन आसानी से कम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में हेल्दी खाना है तो बनाएं दही और पोहा से बना ये टेस्टी डोसा, जानें इसके फायदे और रेसिपी
5 - भूख बढ़ाए दही और जीरा (curd and Suman seeds for Increase appetite)
बता दें कि दही और जीरा का उपयोग भूख बढ़ाने का काम करता है। जो लोग योग, जिम, शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज करते हैं तो इन लोगों के लिए दही और जीरा के मिश्रण का सेवन एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि दही और जीरे के उपयोग से व्यक्ति ज्यादा खाना खाता है और बॉडीबिल्डिंग करने वालों के लिए ये कॉम्बिनेशन किसी वरदान से कम नहीं है। जो लोग दुबले पतले होते हैं वे अपनी भूख बढ़ाने के लिए दही और जीरे का उपयोग कर सकते हैं।
6 - आंखों के लिए अच्छा है दही और जीरा (roasted cumin seeds and curd for eyes)
बता दें दही के अंदर विटामिन ए पाया जाता है। हालांकि जीरे में भी विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में अगर दही और जीरे का सेवन एक साथ किया जाए तो यह शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करता है। बिटवीन ए आंखों के लिए बेहद महत्वपूर्ण तत्व है। ऐसे में आंखों के लिए दही और जीरे का उपयोग एक अच्छा विकल्प है। आप छाछ के रूप में भी दही और जीरे का उपयोग गर्मियों में नियमित रूप से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में लस्सी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें दही लस्सी के 9 फायदे और सावधानियां
7 - डायबिटीज के रोगियों के लिए दही और जीरा (roasted cumin seeds and curd for diabetis)
बता दें कि जो लोग शुगर की समस्या से ग्रस्त हैं उन्हें अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देना होता है। उनके लिए डॉक्टर्स स्पेशल डाइट भी बनाते हैं। ऐसे में अगर वे लोग अपनी डाइट में भुना हुआ जीरा और दही को जोड़ेंगे तो यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भुने हुए जीरे को दही के साथ सेवन करने से मधुमेह का जोखिम कम हो जाता है और यह मिश्रण मधुमेह को बढ़ाने से भी रोकता है। इसके अलावा जो लोग डायबिटीज से ग्रस्त नहीं है वे भी इस समस्या से बच जाते हैं।
दही और जीरे से होने वाले नुकसान (Side Effecfs of Curd and Cumin seeds)
1 - बता दें, दही में केवल एक चम्मच भुना हुआ जीरा जरूरी होता है। वरना ज्यादा जीरे के उपयोग से डकार आनी शुरू हो जाती है।
2 - जीरा को भूनते वक्त ध्यान रखें कि जीरा जल ना जाएं। वरना जले हुए जीरे के सेवन से गले को भी नुकसान पहुंच सकता है और पेट में जलन हो जाती है।
3 - बाजार में कुछ ऐसी दही भी मौजूद होती है जिनके अंदर चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उस दही का चयन करें जिस में चीनी की मात्रा सीमित हो।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि दही और भुने हुए जीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन दही में ज्यादा भुना हुआ जीरा भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सबसे पहले आपको जीरे की सही मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है। वहीं अगर आप किसी गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं या आपको स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं तो अपनी डाइट में भुना हुआ जीरा और दही को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाएं भी दही और जिले का उपयोग करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से संपर्क करें।
ये लेख पारस हॉस्पिटल गुरुग्राम की चीफ डाइटीशियन नेहा पठानिया द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया है।
Read More Articles on healthy diet in hindi