बच्चों को खिलाएं ये स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा, शरीर में बढ़ेगा खून और मिलेंगे कई फायदे

बच्चों को चुकंदर का हलवा खिलाने से कई लाभ हो सकते हैं। इससे शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को खिलाएं ये स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा, शरीर में बढ़ेगा खून और मिलेंगे कई फायदे


चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर अधिकतर डॉक्टर चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर बच्चों के शरीर में खून की कमी हो जाए, तो आप उन्हें चुकंदर का हलवा दे सकते हैं। जी हां, बच्चों को चुकंदर का हलवा खिलाने से न सिर्फ आयरन की कमी दूर होगी, बल्कि इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, चुकंदर में आयरन के साथ-साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार हो सकते हैं। जिससे बच्चों के शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। सात ही यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा आहार हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं बच्चों को चुकंदर का हलवा खिलाने के फायदे और इसकी खास रेसिपी के बारे में - 

बच्चों को चुकंदर का हलवा खिलाने के फायदे ( Beetroot Halwa Health Benefits for Children )

बच्चों को चुकंदर का हलवा खिलाने से काफी लाभ हो सकता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ-साथ कई अन्य लाभ हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बच्चों को चुकंदर का हलवा खिलाने के फायदे-

इसे भी पढ़ें - खाली पेट चुकंदर खाने के फायदे: रोज सुबह चुकंदर खाने से सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे, जानें खाने का तरीका

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को चुकंदर का हलवा खिया जा सकता है। दरअसल, चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जो बच्चों में खून की कमी दो दूर करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। 

कब्ज से राहत

बच्चों को पाचन से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा रहती है। चुकंदर का हलवा खिलाने से उन्हें काफी लाभ हो सकता है। दरअसल, चुकंदर में फाइबर भरपूर रूप से होता है, जो बच्चों को कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत दिला सकता है। 

शारीरिक विकास में बढ़ावा

चुकंदर का हलवा बच्चों को नियमित रूप से खिलाने से बच्चों का शारीरिक विकास भी बेहतर तरीके से हो सकता है। दरअसल, यह बच्चों के शरीर में आयरन की वृद्धि कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। 

हड्डियों को करे मजबूत

चुकंदर में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है, जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत करता है। इसके सेवन से बच्चों की हड्डियों को मजबूती मिल सकता है। साथ ही इसमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं, जो हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए लाभकारी हैं। 

इम्यूनिटी करे बूस्ट

चुकंदर के हलवा खाने से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में लाभकारी है। 

इसे भी पढ़ें - चुकंदर दिन में किस समय और कैसे खाना चाहिए? डायटीश‍ियन से जानें चुकंदर से जुड़े 5 सवालों के जवाब

चुकंदर के हलवे की रेसिपी (Beetroot Halwa Recipe)

आवश्यक सामाग्री

  • चुकंदर - 500 ग्राम
  • घी - 2 बड़े चम्मच
  • इलायची - 3 से 4 कुटी हुई
  • गुड़ - स्वादानुसार
  • पानी - आवश्यकतानुसार
  • ड्राई फ्रूट्स - आधी कटोरी

विधि

चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर का छिलकर कद्दूकस कर लें। अब इसे पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी सूख जाए,तो फिर इसे गैस से उतार दें। अब एक पैन में घी डालकर पके हुए चुकंदर को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें गुड़ डालकर इसे अच्छे से पकाएं। फिर इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें। लीजिए स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा तैयार है।

किस उम्र के बच्चे को खिलाएं चुकंदर का हलवा

चुकंदर का हलवा 1 साल की उम्र के बच्चों को खिलाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि उन्हें पूरे दिन में सिर्फ आधी कटोरी चुकंदर का हलाव खिलाएं। अधिक मात्रा में बच्चों को यह हलवा नहीं दें। इससे उन्हें पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 

 

चुकंदर का हलवा बच्चों को खिलाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही इससे कई लाभ होते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बच्चों को अधिक मात्रा में चुकंदर का हलवा न खिलाएं। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

Read Next

गोजी बेरी के ज्यादा सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Disclaimer