Benefits Of Strawberry For Children In Hindi: शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि बच्चों के लिए स्ट्रॉबेरी सबसे अच्छे फलों में से एक है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। वैसे भी ज्यादातर बच्चों को लाल-लाल स्ट्रॉबेरी काफी आकर्षित करते हैं। स्ट्रॉबेरी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट और जूसी है, बल्कि नियमित रूप से अगर बच्चे को इसका सेवन करने दिया जाए, तो उनकी सेहत में सुधार भी हो सकता है। स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। यही नहीं, इसमें शुगर कंटेंट कम होता है, जो कि इसे बच्चों के लिए हेल्दी ऑप्शन बनाता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स ज्यादातर पेरेंट्स को सलाह देते हैं कि वे बच्चों को बिस्किट और बेक्ड चीजों के बजाय बदलते मौसम में स्ट्रॉबेरी खाने के लिए दें। यहां हम आपको बता रहे हैं कि स्ट्रॉबेरी खाने से बच्चों को किस तरह के लाभ मिल (bachchon ko strawberry khane ke fayde) सकते हैं।
बच्चों के लिए स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे- Benefits Of Strawberry For Children In Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boosts Immunity
आजकल मौसम बदल रहा है। कभी बहुत ज्यादा ठंड हो जाती है, तो कभी मौसम बिल्कुल सामान्य लगता है। इस तरह के बदलते मौसम में अक्सर बच्चे बीमार हो जाते हैं। अगर पहले से ही उनकी इम्यूनिटी पर जोर दिया जाए, तो वे बीमार होने से बच सकते हैं। डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बच्चों को स्ट्रॉबेरी खाने के (bachchon ke liye strawberry khane ke fayde) लिए दें। स्ट्रॉबेरी में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो फ्लू के खिलाफ बेहतर तरीके से काम करते हैं। यही नहीं, एनीमिया जैसी बीमारी से रिकवर करने में भी स्ट्रॉबेरी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या सर्दी-जुकाम होने पर बच्चों को संतरा खिलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
पाचन क्षमता बेहतर होती है- Helps in Digestion
स्ट्रॉबेरी पाचन क्षमता को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है। दिव्या गांधी कहती हैं, "स्ट्रॉबेरी फाइबर का अच्छा स्रोत है। अगर आपके बच्चे को पेट से जुड़ी समस्या रहती है और कब्ज रहता है, तो आप उसे खाने के लिए स्ट्रॉबेरी दें। इससे उसकी सेहत में सुधार नजर आने लगेगा और कब्ज भी दूर हो जाएगी।"
ब्रेन हेल्थ बेहतर होती है- Improves Brain Health
बच्चों के लिए बहुत जरूरी है कि वे मानसिक तौर पर एक्टिव और स्मार्ट रहें। दिव्या गांधी के अनुसार, "स्ट्रॉबेरी बच्चों की ब्रेन हेल्थ में सुधार करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन पाए जाते हैं। इससे बच्चे की सेहत में सुधार और ब्रेन फंक्शन में भी इंप्रूवमेंट देखा जा सकता है।"
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
दांतों को मजबूत करता है- Strengthens Teeth
अक्सर छोटे बच्चे मीठा, चॉकलेट या तला-भुना काफी ज्यादा खाते हैं। इस वजह से अक्सर बच्चों के दांतों में कीड़े लग जाते हैं या दांत कमजोर हो जाते हैं। इस तरह की प्रॉब्लम न हो, इसके लिए बच्चे को रेगुलर स्ट्रॉबेरी खिलाएं। दिव्या गांधी कहती हैं, "स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी से भरपूर होता है। आपको बता दें कि विटामिन-सी की कमी के कारण बच्चे के दांत कमजोर हो सकते हैं और हड्डियों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।
आंखों के लिए उपयोगी- Eye Care
इन दिनों ज्यादातर बच्चे मोबाइल या लैपटॉप में अपना सारा दिन बिताते हैं। वहीं, अगर बच्चे को स्ट्रॉबेरी खाने के लिए दिया जाए, तो आंखों से जुड़ी समस्या होने का रिस्क कम हो सकता है। असल में, स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। यह हम आपको पहले ही बता चुके हैं। विटामिन-सी आंखों की हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, यह पोषक तत्व बच्चों को फ्री रेडिकल से आंखों को होने वाले नुकसानों से भी दूर रखता है।
Image Credit: Freepik
Read Next
World Cancer Day 2024: भारत में बच्चों में सबसे आम हैं ये 4 तरह कैंसर, डॉक्टर से जानें इनके लक्षण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version