शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक खानपान की जरूरत होती है। नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करने से न सिर्फ आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है बल्कि इसके साथ ही आपका शरीर बीमारियों से मुक्त रहता है। हमारे देश में हलवा का सेवन खूब किया जाता है। हलवा को बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी माना जाता है। बादाम का हलवा भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादल का हलवा खाने के फायदे अनेकों हैं। बादाम में मौजूद पोषक तत्व इसे और अधिक पौष्टिक बनाने का काम करते हैं। बादाम का सेवन वैसे भी शरीर और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आपका शरीर कई तरह की गंभीर समस्याओं के खतरे को भी कम करता है। बादाम का हलवा खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट और पचने में हल्का होता है। इसे सर्जरी के बाद, बीमारी में या कमजोर लोगों को भी खाने के लिए दिया जाता है। आइये जानते हैं बादाम का हलवा खाने के फायदे और इसे तैयार करने की रेसिपी।
बादाम का हलवा खाने के फायदे (Badam Halwa Health Benefits)
बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे तमाम पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अच्छी सेहत के लिए बादाम का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। बादल का हलवा भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। बादाम में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ई, जिंक, आदि शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। बादाम का हलवा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में फायदा मिलता है इसके साथ ही शरीर में ब्लड शुगर का स्तर और फैट दोनों संतुलित रहते हैं। बादाम को भिगोकर खाने से इसमें मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ जाती है जो कि टाइप 2 डायबिटीज में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से बादाम का सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी खतरा कम होता है। बादाम का हलवा खाने के प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।
1. वजन कम करने में फायदेमंद
बादाम का हलवा वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है। बादाम में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें शरीर के लिए जरूरी गुड फैट, फाइबर और प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। बादाम का हलवा खाने से आपको काफी समय तक भूख नहीं लगती है और इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को भरा रखता है। वजन कम करने के लिए बादाम का हलवा बनाते समय यह ध्यान जरूर रखें कि इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा न हो।
इसे भी पढ़ें : केले का तना खाने से मिलते है ये 6 फायदे, जानें कैसे करें उपयोग
2. पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद
बादाम का हलवा पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह आसानी से पाच जाता है और इसमें मौजूद फाइबर और प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को सुधारने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें घी भी मिलाया जाता है और घी भी पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
3. ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद
बादाम का हलवा ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद रिबोफ्लेविन और एल – कार्टीन ब्रेन को तेज बनाने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व ब्रेन यानी दिमाग के फंक्शन को सुधारने का काम करते हैं और कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : बादाम खाने से कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें अन्य 12 फायदे
4. स्किन के लिए फायदेमंद
बादाम का सेवन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम में विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो बालों और स्किन दोनों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसके नियमित सेवन से आपकी स्किन को बहुत फायदा मिलता है।
5. कोलेस्ट्रॉल और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में उपयोगी
बादाम में प्रोटीन और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है जो पाचन को भी दुरुस्त रखने का काम करता है। बादाम के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बना रहता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में मौजूद अनहेल्दी फैट भी कम होते हैं।
बादाम का हलवा बनाने की रेसिपी (Badam Halwa Recipe)
आवश्यक सामग्री-
- 250 बादाम
- 13 चम्मच देसी घी
- चीनी जरूरत के हिसाब से

- सबसे पहले बादाम को पानी में हल्का उबाल लें।
- इसके बाद सभी बादाम को अच्छे से छील कर रख लें।
- अब इसका हल्का दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद एक पैन में देसी घी डालें और इसे हल्का गर्म करें।
- फिर इसमें बादाम का पेस्ट डालें।
- इसके बाद इसे हलकी आंच पर चलाते रहें।
- आप इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से चीनी मिलाएं।
- गोल्डन ब्राउन होने पर इसे उतार लें।
- इसमें आब कटे हुए बादाम और अन्य नट्स से गार्निश भी कर सकते हैं।
इस तरह से आप शरीर के लिए फायदेमंद और पौष्टिक बादाम का हलवा बना सकते हैं। बादाम के हलवे में बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)