Sweet chestnut: शाहबलूत के सेवन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन के तरीके

शाहबलूत खाने के शरीर को कई लाभ मिलते है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्याओं में आराम मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Sweet chestnut: शाहबलूत के सेवन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन के तरीके


शाहबलूत खाने के कई फायदे हैं। इसके बारे में शायद आपको कम जानकारी हो लेकिन यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसके इस्तेमाल से पेट में कब्ज संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की परेशानी में भी सुधार होता है। साथ ही इसके सेवन आपकी आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसे क्रोनिक डिजीज में भी शाहबलूत के सेवन से काफी फायदा होता है। दरअसल शाहबलूत में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें विटामिन ए, बी6, फोलेट और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिसकी मदद से शरीर की अन्य समस्याओं में मदद मिलती है। इसका सेवन आप कई प्रकार से कर सकते है।आइए विस्तार से जानते है शाहबलूत के फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में।

शाहबलूत के फायदे (Benefits of Sweet Chestnut)

1. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। शाहबलूत में विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से आपका इम्यून सिस्टम ठीक ढंग से कार्य करता है और वायरल बीमारियों से लड़ने की भी ताकत देता है। साथ ही शाहबलूत में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के भीतर फ्री रेडिकल्स के प्रवाह को कम करने में उपयोगी है। 

2. दिल का रखे ख्याल

शाहबलूत में पोटैशियम और अच्छे वसा की भरपूर मात्रा में पाई जाती है। पोटैशियम आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी उपयोगी होता है। इससे हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा लोग वसा को सेहत के लिए काफी खराब मानते है लेकिन गुड फैट हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी मदद से आप कोलेस्ट्रोल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं और साथ ही शरीर की सूजन को कम करने और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को खतरे को कम करते हैं। 

sweet-chestnut-benefits

Image Credit- Freepik 

3. हड्डियों को बनाए मजबूत

शाहबलूत में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिसकी मदद से हड्डियों को मजबूत करने में सहायता मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कॉपर की मदद से भी हड्डियों के विकास में मदद मिलती है इसलिए शाहबलूत में पाया जाने वाला कॉपर भी आपके लिए काफी उपयोगी होता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम बोन डेंसिटी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। 

4. हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में पोटैशियम काफी लाभदायक होता है। यह शरीर के भीतर पानी की गति को नियंत्रित करता है, जो सोडियम के प्रभाव को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। पोटैशियम एक वासोडिलेटर के रूप में भी काम करता है, जो धमनियों के तनाव को कम करता है।

इसे भी पढ़ें-  इम्‍यूनिटी बढ़ाने के उपाय क्‍या हैं? जानिए 7 आसान और प्राकृतिक तरीके

5. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

शाहबलूत के सेवन से मस्तिष्क की समस्याओं में भी आराम मिलता है। शाहबलूत में पाए जाने वाले विटामिन, फोलेट, राइबोफ्लेविन और थायमिन की मदद से न्यूरोलॉजिकल समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को भी करने में मदद मिलती है। इससे एकाग्रता, याददाश्त और सोचने की क्षमता का विकास होता है।

6. वजन घटाने के लिए उपयोगी

वजन घटाने के लिए भी आप शाहबलूत का सेवन कर सकते है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो पाचन में काफी उपयोगी होता है। इसका सेवन आप उबालकर कर सकते हैं। 

 sweet-chestnut-benefits

Image Credit- Freepik 

शाहबलूत के उपयोग

1. शाहबलूत को आप भूनकर खा सकते हैं। इसे आप शहद के साथ खा सकते है।

2. इसे आप उबालकर भी खा सकते है क्योंकि उबालकर खाने से आपको इसके सभी पोषक तत्व भी मिलते है।

3. इसकी प्यूरी का भी सेवन कर सकते है और इसे आप ब्रेड के साथ खा सकते है।

4. डीप-फ्राइड चेस्टनट भी खाने में काफी उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें- पेट और कमर की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो डाइट में शामिल करे ये 6 फूड

शाहबलूत के नुकसान

शाहबलूत के सेवन से कई बार लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा आप इसके जगह अखरोट का सेवन भी कर सकते है। इसके अलावा अगर आपको किसी खास तरह की दवा का सेवन करते है, तो आपको इसके सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क अवश्य करना चाहिए।  

Main Image Credit- Freepik

Read Next

बच्चों को खिलाएं ये स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा, शरीर में बढ़ेगा खून और मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer